{"_id":"69727f13ac0f0a2d46072592","slug":"search-underway-in-bareilly-and-badaun-for-woman-who-arranged-marriages-for-bride-robbers-sambhal-news-c-204-1-chn1011-126284-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लुटेरी दुल्हनों से शादी कराने वाली महिला की बरेली व बदायूं में तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लुटेरी दुल्हनों से शादी कराने वाली महिला की बरेली व बदायूं में तलाश
विज्ञापन
चंदौसी। मोटी रकम लेकर लुटेरी दुल्हनों से शादी कराने वाली महिला की तलाश में पुलिस ने बरेली और बदायूं जिले में दबिश दी हैं। इधर शादी के चंद दिन बाद ही घर से जाते समय पकड़ी गई महिला को ॉपुलिस ने पति की ही सुपुर्दगी में दे दिया है। शादियां कराने वाली महिला के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कई और मामले सामने आ सकते हैं।
शादी के चंद दिन बाद ही दुल्हन के फरार हो जाने के मामले तब सामने आए, जब बृहस्पतिवार को शहर से सटे ग्राम पतरौआ में शादी के दस दिन बाद ही युवती घर से जाने की कोशिश के दौरान पकड़ ली गई। मामला कोतवाली तक पहुंचा तो इस तरह के अन्य चार मामले भी सामने आए। अब तक मिली जानकारी के आधार पर काजल नामक महिला का नाम सामने आया है, जो मोटी रकम लेकर लोगों की शादियां कराती है।
यह पांच शादियां कोलकाता की रहने वाली काजल ने ही कराई थीं, जिनमें चार दुल्हनें शादी के चंद दिन बाद ही मौका लगते ही घर से नकदी जेवर व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गईं। अब पुलिस काजल की तलाश में लगी है। इसे पकड़ने के लिए बरेली के आंवला और बदायूं जिले के कस्बा वजीरगंज में दबिशें दी गईं, लेकिन अभी तक महिला का सुराग नहीं लग सका है। एसएसआई गिरीश गंगवार के अनुसार शादियों कराने वाली काजल की तलाश में पुलिस ने आंवला व बदायूं में दबिशें दीं, लेकिन महिला हाथ नहीं आ सकी है।