फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SDM orders to file report against 48 BLOs

एसडीएम ने 48 बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आधार नंबर को मतदाता पहचान पत्र से लिंक किए जाने का कार्य चल रहा है।जो बीएलओ की कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाता है।मंगलवार को एसडीएम राजपाल सिंह ने मतदाता सूची में आधार नंबर लिंक करने को लेकर बीएलओ की बैठक ली थी।

विज्ञापन
SDM orders to file report against 48 BLOs

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आधार नंबर को मतदाता पहचान पत्र से लिंक किए जाने का कार्य चल रहा है। इसमें खंड शिक्षाधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी के अधीनस्थ कर्मचारियों को बीएलओ नियुक्त किया गया था लेकिन कर्मचारियों ने एक अगस्त से 16 सितंबर तक डेढ़ माह की अवधि में अभी तक 50 प्रतिशत से कम आधार लिंक किए गए हैं। कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने 48 बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची में आधार नंबर लिंक करने का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। जबकि एक अगस्त से 16 सितंबर तक डेढ़ माह के बाद भी 50 प्रतिशत से कम आधार लिंक का कार्य बीएलओ द्वारा किया गया है। जो बीएलओ की कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाता है। मंगलवार को एसडीएम राजपाल सिंह ने मतदाता सूची में आधार नंबर लिंक करने को लेकर बीएलओ की बैठक ली थी। जिसमें 48 बीएलओ द्वारा कार्य में लापरवाही मिली थी। जिस पर एसडीएम ने 48 बीएलओ के खिलाफ संबंधित अधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इनमें सुरेश चंद्र चकबंदी लेखपाल, ममता देवी आंगनबाड़ी, प्रेम पाल सिंह ग्राम विकास अधिकारी, प्यारे लाल रोजगार सेवक, शिखा रानी शिक्षक, चमन आरा आंगनबाड़ी, खालिदा तबस्सुम आंगनबाड़ी, गीता गुप्ता सहायक अध्यापक, श्याम कली आंगनबाड़ी, अंजलि आर्य सहायक अध्यापक, वीरवाला आंगनबाड़ी, विष्णु कुमार सक्सेना आईटीआई, मनीष कुमार सिंचाई विभाग, विनीत कुमार शिक्षक, अतुल कुमार पंचायत सहायक, कुंवर पाल सिंह रोजगार सेवक, धीरज कुमार सक्सेना आईटीआई, गीता रानी आशा, गजेंद्र कुमार रोजगार सेवक, भुवनेश्वरी रोजगार सेवक, धर्मेंद्र कुमार सहायक कर्मी, अनिकेत पंचायत सहायक, सर्वेश आंगनबाड़ी, वीरेश कुमार ग्राम पंचायत मित्र, हेमंत कुमार सहायक अध्यापक, चारुल शर्मा सहायक अध्यापक, राजकुमारी आंगनबाड़ी, नवनीत यादव, रोजगार सेवक, धर्मवीर सिंह राणा शिक्षामित्र, प्रेम लता आशा, कौशल्या आशा, वसीम अहमद अनुदेशक, सीताराम भारद्वाज पंचायत सहायक, सरिता आंगनबाड़ी, भगवंती आंगनबाड़ी, जावेद आलम सहायक अध्यापक, अमीर जहां आंगनबाड़ी, बुलबुल वार्ष्णेय सहायक अध्यापक, संतोष कुमारी आशा, दीपिका कौशिक सहायक अध्यापक, रमेश ग्राम विकास अधिकारी, वेद प्रकाश पालिका कर्मी, प्रियंका सहायक अध्यापक, गोविंद सिंह रोजगार सेवक, मुनेश कुमार सहायक अध्यापक, बिजेंद्र कुमार रोजगार सेवक, राजेश कुमार रोजगार सेवक, सुगरेश आंगनबाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed