फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SDM held a meeting with the councilors and discussed the problems of the city

Sambhal News: एसडीएम ने सभासदों संग बैठक कर शहर की समस्याओं को लेकर की चर्चा

Fri, 31 Jan 2025 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
SDM held a meeting with the councilors and discussed the problems of the city
चंदौसी नगर पालिका परिषद में सभासदों के साथ बैठक करती एसडीएम - फोटो : संवाद

विज्ञापन
चंदौसी।
बृहस्पतिवार को एसडीएम निधि पटेल ने पालिका के ईओ का चार्ज मिलने के बाद सभासदों के साथ बैठक की। पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम ने सभासदों से परिचय किया और पालिका की कार्यप्रणाली के संबंध में वार्ता की।
सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर जानकारी की। बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सुझाव भी लिए। सभासदों ने जलकल विभाग से संबंधित लीकेज और उन गड्ढों की मरम्मत न होने की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही वार्डों में कार्य न होने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि सभी लोग जनता से जुड़ी शिकायतों को उनके सामने रखें। शिकायतों का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में तरुण कुमार नीरज, अमन कोरी, नवकांत शर्मा, निशांत शर्मा, कपिल कुमार, सचिन रस्तोगी, मनोज कुमार, शहवाज खान अन्ना, मोहित दिवाकर, दयाराम कनोजिया, मेघा गुप्ता, अमित दिवाकर, शिव कुमार सैनी, नईम, किशन प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडिंग जोन का मुआयना कर दिए दिशा निर्देश
चंदौसी। एसडीएम व कार्यवाहक ईओ निधि पटेल ने बृहस्पतिवार को वेंडिंग जोन का मौका मुआयना किया। पालिका कार्यालय के पीछे जलकल विभाग के कार्यालय के बाहर बने वेंडिंग जोन का हाल जाना।

एसडीएम ने कहा कि वेंडिंग जोन में सड़क के एक ओर फूड और दूसरी ओर कपड़े के स्टाॅल लगाए जाएं। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाए। कहा कि मुख्य मार्ग पर जो लोग फड़ लगा कर कपड़ा और फूड संबंधी सामग्री बेच रहे हैं। उन्हें वेंडिंग जोन में पहुंचाया जाए, जो लोग वेंडिंग जोन में आने से मना कर रहे हैं और जहां तहां अपने फड़ लगा रहे हैं। उन पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद एसडीएम ने डोर टू डोर सफाई कार्यालय का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय, अखिलेश कुमार खिलाड़ी समेत पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article