फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sdm charged against captured the land

एसडीएम गुन्नौर पर जबरन जमीन खाली कराकर कब्जाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
sdm charged against captured the land
चंदौसी। बबराला निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम गुन्नौर पर जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। वायरल की गई वीडियो में सोमवार को उसकी जमीन न दिलाने पर परिवार सहित गुन्नौर तहसील पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। एसडीएम ने सनसनी फैलाने और वीडियो वायरल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बबराला की आबादी के बाहरी सिरे पर जमीन हैं। पर उस कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। एसडीएम गुन्नौर रामकेश धामा पर नगर पंचायत बबराला के ईओ का कार्यभार भी है। मार्च माह में एसडीएम ने नगर पंचायत की जमीन को चिह्नित कर कब्जा मुक्त कराया। प्लांट में भरी गई नींव उखाड़ दी थी तथा तीन बने हुए मकान मालिकों को खाली करने का नोटिस दिया था। बबराला निवासी हनुमान सिंह का आरोप है कि जहां जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है, उसमें उसकी पुश्तैनी जमीन भी शामिल हैं। वायरल वीडियो में हनुमान सिंह ने कहा कि एसडीएम गुन्नौर उसकी जमीन पूरी नहीं करा रहे हैं। कई बार शिकायत कर चुका हूं। उसकी जमीन पूरी नहीं दी गई, तो इस सोमवार को गुन्नौर तहसील पर परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा। सूचना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

---------
नगर पंचायत की जमीन के पास ही हनुमान सिंह की जमीन है। नगर पंचायत की जमीन को ही कब्जामुक्त कराया गया था। यदि हनुमान सिंह की जमीन मौके पर कम हैं, तो उसे अपनी ठियेबंदी के लिए प्रार्थना पत्र देना चाहिये। हमने नगर पंचायत की जमीन की पैमाइश कराकर कब्जामुक्त कराई थी। अब उसकी जमीन भी पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकेश धामा, एसडीएम गुन्नौर।
-----
वीडियो वायरल करने के आरोपी में दो लोगों के खिलाफ:
हनुमान सिंह ने आत्मदाह करने की धमकी दी है और वीडियो वायरल किया है। इस मामले में एसडीएम रामकेश धामा ने वीडियो बनाने वाले युवक रिंकू और आत्मदाह की चेतावनी देने वाले हनुमान सिंह के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आत्मदाह की चेतावनी देकर सनसनी फैला रहे थे।

------------
मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। नगर पंचायत की सरकारी जमीन के पास ही किसान की जमीन हैं। मैने तहसीलदार को निर्देश दिये है कि वह पहले किसान की जमीन की पैमाइश कर उसे पूरा कराएंगे, इसके बाद ही नगर पंचायत की सरकारी संपत्ति पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।
मनीष बंसल, डीएम संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed