फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SDM and CO caught burning e-waste from the third floor of a house

एसडीएम और सीओ ने एक मकान की तीसरी मंजिल से ई-कचरा जलता हुआ पकड़ा, कोतवाली पुलिस बाद में पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO caught burning e-waste from the third floor of a house
संभल। बंद मकान की तीसरी मंजिल पर भट्ठी लगाकर ई-कचरा जलाया जा रहा था। इसकी सूचना एसडीएम और सीओ को हुई तो वह कोतवाली पुलिस को बिना बताए ही मौके पर पहुंच गए। ई-कचरा जलता मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। ई-कचरा शहर के बीच आबादी में जलाया जा रहा था। अधिकारियों ने पांच लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की। ई-कचरा जिस व्यक्ति के द्वारा जलाया जा रहा था उसकी तलाश की जा रही है। प्रदूषण फैलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे करीब एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरुण कुमार सिंह सूचना मिली कि एक बंद मकान की तीसरी मंजिल पर ई-कचरा जलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुए अधिकारियों ने संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में एक बंद मकान में दबिश दी। सूचना सही निकली और तीसरी मंजिल पर ई-कचरा जलता हुआ मिला। मौके पर पांच लोग भी मिले जो ई-कचरा जला रहे थे। काफी देर बाद कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया गया। काफी मात्रा में ई-कचरा पकड़ा गया है।
विज्ञापन

तीसरी मंजिल पर ही भट्ठी लगी हुई मिली है। जहां ई-कचरा जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा था। अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की है। मौके से ई-कचरा और ई-कचरा जलाने के उपकरण कब्जे में लिए गए हैं। एसडीएम और सीओ की संयुक्त कार्रवाई से कोतवाली पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने कार्रवाई के बाद ही कोतवाली पुलिस मौके पर बुलाया। उससे पहले कोई सूचना नहीं दी गई। शहर के बीच तीसरी मंजिल पर ई-कचरा जलना बेहद गंभीर अधिकारियों ने माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ बैठने वाले व्यक्ति के मकान में पकड़ा गया है जलता हुआ ई-कचरा
संभल। जिस मकान में ई-कचरा जलता हुआ मिला है वह मकान ऐसे व्यक्ति का है जो पुलिस के साथ कोतवाली, चौधरी सराय पुलिस चौकी और एसओजी कार्यालय में अक्सर बैठा हुआ दिखाई देता है। सूत्रों के अनुसार वह व्यक्ति ज्यादातर मामलों में पंचायत तक कराता है। एसडीएम और सीओ की कार्रवाई सेे भी जाहिर हो रहा है कि अधिकारी जानते थे कि ई कचरा जिस के मकान में जल रहा है वह पुलिस के साथ बैठता है। अधिकारियों को अंदेशा था कि यदि फोर्स बुलाई तो सूचना लीक हो सकती है।
नूरियो सराय में कार्रवाई के बाद भी बंद नहीं हुआ ई-कचरा जलाने का अवैध धंधा
संभल। संभल कोतवाली पुलिस ने किसी की सूचना पर एक महीने पहले गांव नूरियो सराय में इतवार बाजार के नजदीक एक मकान में ई-कचरा जलता हुआ पकड़ा था। जिसमें पुलिस ने संभल और मुरादाबाद के दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। ई कचरा जलाने का अवैध धंधा कुछ दिन तो बंद रहा लेकिन अब फिर से जलाया जा रहा है। इस मामले में गौर करने वाली बात यह है कि संभल को जो मुख्य आरोपी था वह भी पुलिस के साथ बैठता है। सूत्रों के अनुसार कोतवाली से लेकर पंजू सराय पुलिस तक बैठना होता है। कार्रवाई के बाद भी आरोपी का पुलिस से मिलना जुलना बंद नहीं हुआ।

सीओ का बयान
सूचना पर ई-कचरा जलता हुआ पकड़ा है। इस मामले में मुरादाबाद निवासी वसीम, आसिम, सलमान और हयातनगर के काशीराम कालोनी निवासी शाहबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अरूण कुमार सिंह, सीओ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed