{"_id":"673c42dbf238f2627a0f8a2c","slug":"scuffle-to-get-fertilizer-in-chandausi-huge-crowd-of-farmers-gathered-at-the-center-six-people-injured-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदाैसी में खाद लेने के लिए धक्कामुक्की: किसानों की सेंटर पर उमड़ी भारी भीड़, भगदड़ में आधा दर्जन लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदाैसी में खाद लेने के लिए धक्कामुक्की: किसानों की सेंटर पर उमड़ी भारी भीड़, भगदड़ में आधा दर्जन लोग जख्मी
Tue, 19 Nov 2024 01:18 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:18 PM IST
सार
चंदौसी मंडी समिति में खाद वितरण के दौरान मची भगदड़ में आधा दर्जन किसान घायल हो गए। पुलिस ने माैके पर पहुंच व्यवस्था संभाला खाद का वितरण करवाया।
विज्ञापन
चंदाैसी में खाद लेने आए किसानों में भगदड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंदौसी में मंगलवार को मंडी समिति स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर 20 दिन बाद खाद का वितरण किया गया। ऐसे में भीड़ अधिक होने की वजह से किसानों के बीच धक्कामुक्की के बाद भगदड़ मच गई। इसमें करीब आधा दर्जन किसान चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था संभाली। इसके बाद खाद का वितरण शुरू हुआ। संभल जिले में 30 अक्टूबर के बाद से समितियों पर एनपीके और डीएपी खाद खत्म हो गई थी। ऐसे में गेहूं की बुआई प्रभावित होने लगी है। बाजार में भी खाद नहीं मिलने की वजह से किसान परेशान थे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने खाद की मांग करते हुए प्रशासन को कई पत्र भी लिखे लेकिन रैक नहीं लग पाई। इसके बाद डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने रामपुर जनपद से खाद की मांग की। इसके बाद रविवार को जनपद में 484 एमटी खाद पहुंचा।
विज्ञापन
जिसे समितियों पर मंगलवार सुबह से वितरण किया जाना था। ऐसे में मंगलवार को चंदौसी मंडी समिति में खाद के लिए किसानों की भीड़ लग गई। किसान लाइन लगाकर अपना नंबर आने का इंतजार करने लगे। भीड़ को देख बराबर-बराबर कई लाइनें लगानी पड़ीं।
इस बीच किसानों के बीच धक्का मुक्की हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में लोग एक दूसरे के ऊपर जा गिरे। जिससे बनियाखेड़ा के अशं प्रजापति, पथरा के कल्लूराम, हनुमान गढ़ी के रामपाल और बर्रई गांव के भगवान सिंह समेत कई लोग चोटिल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाली। इसके बाद किसानों को टोकन वितरण कर दिए गए। तब खाद का वितरण हो सका। पर्याप्त मात्रा में खाद न होने की वजह से काफी किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।