फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Scooty riding teacher going to teach in madrasa was hit by dumper, dies

मदरसे में पढ़ाने जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding teacher going to teach in madrasa was hit by dumper, dies
संभल। संभल-असमोली मार्ग स्कूटी सवार शिक्षिका को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। वहीं चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर खुर्द निवासी शमीम की 20 वर्षीय बेटी यासमीन असमोली स्थित मदरसा इमाम अहमद रजा में बच्चों को पढ़ाती थीं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यासमीन स्कूटी पर सवार होकर मदरसा जा रहीं थीं। जैसे ही संभल-असमोली बाईपास वाले तिराहे पर पहुंचीं तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यासमीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

यासमीन को उठाया और उनके फोन से ही परिजनों को सूचना दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं यासमीन
संभल। यासमीन के पड़ोस की रहने वाली जैनब ने बताया कि वह और यासमीन दोनों एक ही मदरसा में पढ़ाती थीं। यासमीन एमए की पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं। अब यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। पांच महीने से यासमीन मदरसे में पढ़ाया करती थीं। जैनब और यासमीन दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर से सुबह आठ बजे निकल जाती थीं। जैनब ने बताया कि गुरुवार की सुबह यासमीन को मदरसा जाने के लिए फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। घर भी गई थी तो वह मदरसे के लिए निकल चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed