फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   schools will take penalties

बगैर मान्यता के स्कूल संचालन पर लगेगा एक लाख का जुर्माना

Tue, 27 Mar 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 27 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
schools will take penalties
कन्नौज स्कूल - फोटो : SELF
नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा कसने का मन बना लिया है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने कहा कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ निर्देश और प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। यह निदेश प्रदेश भर के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मिला है। 
विज्ञापन


निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने के बाद बिना मान्यता प्राप्त किए कोई स्कूल संचालित नहीं किया जा सकता। बावजूद लोगों ने स्कूल संचालित कर रखे हैं। पिछले वर्ष भी जनपद संभल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तमाम स्कूल चिह्नित करते हुए कार्रवाई कराई थी। इसके तहत नोटिस देकर स्कूल बंद कराए गए थे।
विज्ञापन


अब नया शिक्षा सत्र शुरू होने वाला है। इसलिए शिक्षा विभाग कार्रवाई कराने की तैयारी करने लगा है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने पत्र में कहा है कि नियम और शर्तों के अनुरूप ही स्कूलों को मान्यता दी जा सकेगी। कोई व्यक्ति मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना विद्यालय स्थापित करता है या चलाता है या मान्यता वापस लेने के बाद विद्यालय चलाना जारी रखता है तो एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लंघन जारी रखने पर प्रत्येक दिन 10 हजार रुपये तक का दायी होगा। इसके अलावा अधिनियम की धाराओं को राज्य सरकार द्वारा निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार नियमावली 2011 द्वारा लागू किया जा चुका है। ऐसे में कोई बिना मान्यता प्राप्त किए स्कूल संचालित करता है तो नियम का पालन कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed