फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Schools from class one to five will open from today, preparations complete

आज से खुलेंगे कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय, तैयारी पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Schools from class one to five will open from today, preparations complete
चंदौसी। शासन के निर्देश पर बुधवार से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई। विद्यालय गेट पर विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइजर कर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय परिसर व कक्षाओं में साफ-सफाई का कार्य कराने के बाद दवाई का छिड़काव कराया गया है। विद्यालयों में कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों को पहली पारी तथा कक्षा चार से पांच तक के बच्चों को दूसरी पारी में शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार से कक्षा एक से पांच तक के निजी व सरकारी स्कूल में अध्ययन कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में मिड डे मील भी बच्चों दिया जाएगा। सोमवार को समस्त विद्यालयों में साफ-सफाई कर दवा का छिड़काव करा दिया गया है। विद्यालयों में प्रवेश करने पर विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइजर कराया जाएगा। बच्चों को मास्क लगाने होने पर ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव मौलागढ़ के प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधानाध्यापिका रीना शर्मा ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। उनके विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक 400 विद्यार्थी है। जिसमें कक्षा एक से तीन तक में 244 बच्चों है तथा कक्षा चार से पांच तक में बच्चों की संख्या 160 है। इसलिए पहली पारी में कक्षा पारी में कक्षा एक से तीन तक तथा दूसरी पारी में कक्षा चार से पांच तक के विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में पहली पारी सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक तथा दूसरी पारी सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed