फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Scavengers picket continues in Gunnore

Sambhal News: गुन्नौर में सफाई कर्मियों का धरना जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Scavengers picket continues in Gunnore
नगर पंचायत गुन्नौर में विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर में ईओ गुंजन गुप्ता सफाई कर्मियों से वार्ता के लिए पहुंची, लेकिन कोई निस्तारण नहीं निकल पाया। सफाई कर्मियों ने ईओ पर तानाशाही और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। वहीं सफाई कर्मियों की हड़ताल से नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।
विज्ञापन

गुन्नौर नगर के सफाईकर्मी अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। नगराध्यक्ष राजेंद्र कुमार बताया कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक सफाई कर्मियों को यूनिफार्म उपलब्ध कराई गई हैं। उनको सफाई उपकरण भी बहुत समय से नहीं मिले हैं। पुराने उपकरणों से काम करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिकारी सफाई कर्मियों से अभद्रता करते हैं। सफाई कर्मियों का जमकर शोषण हो रहा है। ऐसी ही आठ सूत्रीय मांगों को लेकर वह हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दोपहर के समय ईओ गुंजन गुप्ता सफाई कर्मियों से वाताऱप के लिए पहुंची। यहां उन्होंने सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। नगराध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि ईओ ने मांगों का निस्तारण करनेत्त् की बजाए धरना समाप्त कराने के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होगा, तब तक सफाईकर्मी धरने पर रहेंगे। इस दौरान रोहित कुमार, अमर सिंह, जितेंद्र कुमार, अमित रजौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के सामने सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को जब ईओ सफाई कर्मियों से वार्ता के लिए पहुंची तो उन्होंने सफाई कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए धमकाया था। जिस कारण वार्ता विफल हो गई। इसके बाद सफाई कर्मियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर वीपी सिंह ने सफाई कर्मियों से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने को कहा। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed