{"_id":"64a7186a58cfff3c34086bb4","slug":"scavenger-suspended-went-to-jail-for-raping-in-the-name-of-getting-a-job-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-301-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोप में जेल गया सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोप में जेल गया सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद, संभल में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रुपये ठगने और दुष्कर्म करने के मामले में फंसे नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
वहीं, आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हुई है। ईओ ने उसे निलंबित कर दिया है। हयातनगर थाने में पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी सफाई कर्मचारी मनोज ने उसे नगर पालिका में नौकरी दिलवाने के नाम पर 20 अप्रैल को 30 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद दो महीने तक टंकी में सफाई का कार्य भी कराया गया।
इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। दो महीने बाद जब वेतन की मांग की तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।