फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Scammers cheated jewelery and cash from a woman going to her parents' house.

Sambhal News: मायके जा रही महिला से टप्पेबाजों ने जेवर व नकदी ठगी

Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Scammers cheated jewelery and cash from a woman going to her parents' house.
बनियाठेर (संभल)। क्षेत्र के गांव अकरौली में टप्पेबाजों ने महिला को झांसे में लेकर जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर भाग गए। बाइक लेकर भागते समय दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जिला रामपुर के थाना शाहबाद के गांव बेरूवा ललवारा निवासी सरोज देवी सोमवार को बिलारी क्षेत्र के गांव खासेपुर अपने मायके जा रही थी। बनियाठेर के गांव अकरौली चौराहे पर बस से उतरने के बाद वह ई-रिक्शा का इंतजार करने लगी। इसी दौरान दो युवक बाइक से आए और स्वयं को सरकारी कर्मचारी बताते हुए स्कूलों व पेंशन आदि का सर्वे की बात कही और महिला को झांसे में लेकर उसके मायके छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। अकरौली चौराहे से गांव अकरौली पहुंचे। आबादी पार करते हुए बाइक चला रहे युवक ने कहा कि उनकी मशीन में यहां कोई गांव शो नहीं हो रहा है। किसी ने सोने के जेवर पहन रखे हैं। उन्होंने बाइक रोक ली। बाइक पर बीच में बैठे टप्पेबाज ने भी अपने गले से पीले रंग की चेन निकालकर बैग में रख ली। महिला ने भी अपने कुंडल, सोने की चेन बैग में रख लिए। इस दौरान टप्पेबाजों ने झांसा में लेकर महिला का बैग ले लिया और पीछे की ओर फरार हो गए। बैग में सोने की चेन, कुंडल, 1600 रुपये व एक मोबाइल था। बाइक पर जाते देखकर महिला ने शोर मचा मचाया, पर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपी जाते हुए गांव की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed