फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   scam in pm housing scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Mar 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 12 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
scam in pm housing scheme
प्रधानमंत्री आवास योजना
जुनावई विकास खंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की अनदेखी के कारण धन का दुरुपयोग किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में मामला आने के बाद खंड विकास अधिकारी ने गांव जाकर सत्यापन किया तो पाया गया कि लाभार्थियों ने आवास के लिए आया धन निकाल कर अन्य कार्यों में खर्च कर लिया।
विज्ञापन


आवास अभी तक नहीं बनवाया। 26 लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है, दो लाभार्थियों के खिलाफ गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने जुनावई विकास खंड क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों में आवास एवं मनरेगा कार्य के मानव दिवसों की जानकारी की। 
विज्ञापन


जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 191 लाभार्थियों को मिले आवासों में मानव दिवस कम पाए गए। इसी दौरान आवासों में गड़बड़ी की जानकारी मिली। सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी शिखर श्रीवास्तव ने कई गांवों में जाकर स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार सेवकों ने बताया गढ़ी बिचौला के लाभार्थी शेर मुहम्मद एवं घोंसली वाहन के अल्लाहनूर ने कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराया है जबकि आवास के लिए दिए गए 1.10 लाख रुपये बैंक से निकाल लिए हैं।

बीडीओ ने गढ़ी बिचौला के सचिव रतन कुमार त्रिवेदी तथा घोंसली वाहन के सचिव राहुल कुमार को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। गढ़ी बिचौला में रविवार को पुराने शौचालय पाए जाने पर तत्काल ही तोड़ने के आदेश ग्राम प्रधान तथा सचिव एवं ब्लाक कोर्डिनेटर को दिए हैं।


26 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर तत्काल आवासों का निर्माण कराने को कहा गया है। ऐसे सभी घरों को चिंहित कर तत्काल इन घरों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाए जाने के लिए स्वीकृति पत्र वितरण किए जाने के लिए कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed