फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   save watwr matter in panchayat meeting

क्षेत्र पंचायत की बैठक में छाया रहा जलसंचय का मुददा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
save watwr matter in panchayat meeting
ओबरी/संभल। असमोली क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सूचना के बावजूद भी कई कई विभागों के अधिकारी बैठक से नदारद रहे। इस दौरान पानी बचाओ और बरसाती पानी के जलसंचय करने पर विशेष जोर दिया गया। कम होते भूमिगत जल स्रोत को बढ़ाया जा सके। सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता के साथ पात्रों को ही लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। सोत नदी की खुदाई में लोगों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक बुधवार को निधार्रित समय से करीब दो घंटा देरी से शुरू हुई। जिसमें गत बैठक का एजेंडा पेश किया गया। बैठक में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पांच साल तक के बच्चों का प्रवेश अनिवार्य किया जाए।
विज्ञापन

खरीफ की फसलों के बीज सरकारी बीज भंडार से खरीदने पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गई। समिति की बैठक में मौजूद लोगों मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब बेसहारा परिवारों को चिह्नित कर ब्लाक स्तर पर समाज कल्याण विभाग को सूचना उपलब्ध कराएं। पानी बचाने के साथ ही बरसाती पानी के संचय का मुद्दा प्राथमिकता के तौर पर सदन में हावी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें खंड विकास अधिकारी शिखर श्रीवास्तव ने कहा कि तालाबों, झीलों और कुओं को कब्जा मुक्त करा जल संचय को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे सिमटते भूगर्भ जल के भंडार को रोका जा सके। इस अभियान में सभी से सहयोग की अपील की गई।

गांवों में शौचालयों की उपलब्धता एवं निर्माण के बारे में विस्तार से बताते हुए खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने लिए भी लोगों से सहयोग मांगा। बीएमसी शराफत हुसैन ने असमोली विकास खंड के तेरह गांवों में टीकाकरण की बदतर स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सरला देवी ने की संचालन सहायक विकास अधिकारी गुरुदयाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed