फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sarafa, loss of 30 lac

30 लाख का फटका, सराफा बंद

Sat, 20 May 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 20 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
sarafa, loss of 30 lac
संभल में बंद पड़ा सराफा बाजार। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
मथुरा में सराफा व्यापारियों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर संभल और सरायतरीन में ज्वैलर्स ने दुकानें बंद रखीं। बाजार बंद होने तकरीबन 30 लाख से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


सरायतरीन-हयातनगर के सराफा व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें दोषियों फांसी दिलवाने और पीड़ित परिवारों को सीएम राहत कोष से एक-एक करोड़ रुपये की मदद दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

      
आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार को संभल, सरायतरीन और हयातनगर में दुकानें बंद रखीं। संभल के सराफा बाजार में व्यापारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचल से सोने-चांदी के जेवरात खरीदने आए लोगों को भटकना पड़ा। श्री सर्राफा कमेटी सरायतरीन-हयातनगर कमेटी से जुड़े व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा है कि सर्राफा हत्या-लूटकांड का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आगे भी यही हाल रहा तो प्रदेश की जनता ने जो विश्वास किया है उसका कोई फायदा नहीं होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष त्रिवेदी प्रकाश, सौरभ, पराग, शशांक, त्रिभुवन, संदीप वर्मा, मनीष, नीलेश, पुनीत, गौरव, नत्थूलाल, आशीष, सोनू, आलोक, ओमबाबू रहे।


संभल के प्रदर्शन में नरेंद्र अग्रवाल, प्रभात सर्राफ, शुभम गुप्ता, महेश गुप्ता, सुशील आर्य, संजू सर्राफ, पंकज सर्राफ, रेशू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील रस्तोगी. प्रदीप वर्मा, संजीव गुप्ता, राहुल रस्तोगी, सुनील आर्य, विकास गुप्ता आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed