{"_id":"60a9570b8ebc3e136b588073","slug":"sambhals-three-person-dies-in-badaun-road-accident-sambhal-news-mbd3898160114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहजोई के तीन लोग बदायूं के बिसौली में सड़क हादसे के दौरान मौत का शिकार हुए, शव आने पर हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहजोई के तीन लोग बदायूं के बिसौली में सड़क हादसे के दौरान मौत का शिकार हुए, शव आने पर हर आंख हुई नम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बदायूं के बिसौली में शुक्रवार की देर रात बहजोई निवासी तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव शनिवार की शाम घर पहुंचे तो लोगों का तांता लग गया। इस हादसे में मां-बेटे व एक अन्य युवक की मौत हुई है। एक मोहल्ले में तीन मौत की सूचना जिसने सुनी सन्न रह गया। मां-बेटे की मौत की खबर जिसने सूनी वह गमगीन नजर आया।
शुक्रवार की देर रात बहजोई के मोहल्ला गोलागंज निवासी गौरव, उसकी मां मीरा और साथी कपिल की बिसौली में सड़क हादसे के दौरान जान चली गई। इस हादसे में बिसौली निवासी गौरव की सास सर्वेश की भी मौत हुई है। जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। शनिवार को बहजोई निवासी मां-बेटे और पड़ोसी युवक का शव घर पहुंचा तो देखने वाले लोगों का तांता लग गया। जिसने भी हादसा सुना उसकी आंख नम हो गई।
परिजनों के अनुसार बिसौली स्थित मायके में रह रही गौरव अपनी गर्भवती पत्नी संध्या को लेकर चंदौसी के लिए कार से जा रहा था। बिसौली से निकलते ही हादसे का शिकार हो गए। इसमें गौरव की पत्नी और एक अन्य रिश्तेदार घायल हैं। शनिवार को शाम तीनों शवों का नम आंखों से परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।