फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal's election equation depends on BSP

Sambhal News: बसपा के दांव पर टिका संभल का चुनावी समीकरण

Wed, 13 Mar 2024 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 Mar 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Sambhal's election equation depends on BSP
संभल। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हैं। भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि सपा और बसपा के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार है। सपा से सांसद डॉ. बर्क के पोते कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में यदि बसपा ने मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाया तो मुकाबला त्रिकोणीय होने के साथ ही दिलचस्प होगा।
विज्ञापन

भाजपा ने एक बार फिर से संभल लोकसभा सीट से परमेश्वरलाल सैनी पर दांव लगाया है। सपा के घोषित प्रत्याशी डॉ. शफीकुर्रहमान की बीमारी से मौत के बाद उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क दादा की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का एलान करते हुए टिकट की दावेदारी पेश कर दी है। जबकि सपा विधायक इकबाल महूमद भी सपा से मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन


सपा हाईकमान को निर्णय लेना है कि किसकी दावेदारी दमदार रहेगी। ऐसे में भाजपा और सपा में मुकाबला दिलचस्प होगा। जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा ये तो मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा। राजनीति के जानकारों की मानें तो इस बार मुकाबला वर्ष 2009 और 2014 की तरह होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा किसी दमदार मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाती है तो मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा संभल और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और सपा से आगे रही थी। डॉ. बर्क बसपा के टिकट पर सांसद बने थे। वर्ष 2014 में भाजपा चंदौसी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में सबसे आगे रही थी। जीत का सहरा सत्यपाल सैनी के सिर सजा था। इसी तरह वर्ष 2019 के मुकाबले में सपा संभल, असमोली, बिलारी और कुंदरकी में आगे रही थी। चंदौसी में हमेशा की तरह भाजपा का दबदबा रहा था। डॉ. बर्क सांसद बने थे। इस बार भी मुकाबला इसी तरह का होने के आसार बन रहे हैं।



2009 लोकसभा चुनाव

दल
प्रत्याशी
कुल मत

भाजपा
चंद्रपाल सिंह
123109

सपा
इकबाल महमूद 193922

बसपा
डॉ. बर्क 207333

कांग्रेस चंद्रविजय सिंह 129197



2014 लोकसभा चुनाव

दल
प्रत्याशी
कुल मत

भाजपा
सत्यपाल सैनी 359678

सपा
डॉ. बर्क 354774

बसपा अकीलुर्रहमान खान 252370

कांग्रेस
प्रमोद कृष्णम 16016



2019 लोकसभा चुनाव

दल
प्रत्याशी
कुल मत

भाजपा परमेश्वरलाल सैनी 82466

गठबंधन
डॉ. बर्क 657505

(नोट : वर्ष 2019 में सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन था।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed