फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal youth gone for field irrigation dead body found hanging on tree family accuses murder police probing matter

संभल: सिंचाई करने गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Mon, 25 Apr 2022 03:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 25 Apr 2022 03:08 PM IST
सार

राम किशोर रविवार शाम परिवार से खेत में सिंचाई की बात कहकर निकला था, लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Sambhal youth gone for field irrigation dead body found hanging on tree family accuses murder police probing matter
चंदौसी में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के गांव कल्हा में रात के समय खेत पर सिंचाई करने गए युवक का शव सोमवार की सुबह पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटनास्थल पर मृतक के घुटने जमीन से छू रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन युवक की हत्या कर शव पेड़ लटकाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कल्हा निवासी पीताराम का 20 वर्षीय अविवाहित पुत्र राम किशोर रविवार की शाम बाइक से अपने खेत की सिंचाई करने की बात कहकर घर से गया था। देर रात तक युवक के वापस नहीं लौटने पर सोमवार की सुबह पांच बजे परिजन युवक की खोज में खेत पर पहुंचे, तो कुछ दूरी पर गांव के ईश्वरी के खेत की मेड़ पर लगे शहतूत के पेड़ की शाखा पर युवक का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन


मृतक युवक के घुटने जमीन से छू रहे थे। युवक के शव को लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और परिजनों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जबकि मृतक का बड़ा भाई वीरपाल ने अपने भाई की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। तहरीर में किसी पर हत्या करने का आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कल्हा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने पीएम कराने की मांग की है। किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गुन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed