फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Youth beaten up in Gujarat for refusing to raise religious slogans, police investigation started

संभल: गुजरात में धार्मिक नारे नहीं लगाने पर युवक को पीटा, चाकू से किया हमला, पीड़ित का परिजनों को मिला वीडियो

Tue, 03 Oct 2023 11:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 11:39 AM IST
सार

असमोली में रहने वाले परिजनों को जब पिटाई की बात पता चली तो वह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित किसी काम से बाजार गया था। इस बीच उसके साथ कुछ युवकों ने अभद्रता की थी।

विज्ञापन
Sambhal: Youth beaten up in Gujarat for refusing to raise religious slogans, police investigation started
गुजरात पुलिस - फोटो : Social media

विस्तार

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मवई डोल निवासी 27 वर्षीय युवक पर गुजरात के अहमदाबाद में जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला रविवार की शाम को किया गया है। पीड़ित युवक का जो वीडियो परिवार को मिला है। उसमें वह कह रहा है कि कुछ युवकों ने उसको पकड़ लिया और उससे धार्मिक नारे लगवाने की कोशिश की।

विज्ञापन


जब नारे लगाने से मना किया तो शरीर पर जगह जगह चाकूओं से वार किए हैं। युवक के परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस कार्रवाई भी चल रही है। युवक के तहेरे भाई ने बताया कि उनका भाई किसी काम से गया था।
विज्ञापन


लौटते समय कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पहले मारपीट की और बाद में धार्मिक नारे लगाने के लिए कहा। जब धार्मिक नारे लगाने से मना किया तो चाकू से पेट व शरीर के अलग अलग हिस्सों पर वार किए। गंभीर हालत में अहमदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उनके गांव के काफी युवक अहमदाबाद में रहकर सिलाई का काम करते हैं। इस घटना के बाद से गांव के वह लोग डर रहे हैं जिनके बच्चे अहमदाबाद में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed