फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: young man going Banaras fell from train, lay injured on side of track for 19 hours

Sambhal: बनारस जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, 19 घंटे तक घायल अवस्था में ट्रैक किनारे पड़ा रहा, हायर सेंटर रेफर

Sat, 27 Jan 2024 05:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 05:01 PM IST
सार

चंदौसी से बनारस जा रहा युवक सद्भावना एक्सप्रेस से गिर गया। इसके बाद वह रात भर ट्रैक किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा। जीआरपी ने उसे चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Sambhal: young man going Banaras fell from train, lay injured on side of track for 19 hours
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर मौजूद लोगो की भीड़ और आरपीएफ। संवाद

विस्तार

बदायूं जिले के करेंगी स्टेशन के जंगल में सद्भावना एक्सप्रेस से बनारस निवासी युवक खिड़की से नीचे गिर गया। वह 19 घंटे तक ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में खेत में पड़ा रहा। चरवाहों की सूचना पर जीआरपी ने उसे चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जिला वाराणसी के गांव बसई निवासी राजू (33) मजदूरी करता है। 23 जनवरी को युवक फुफेरे भाई वीरे के साथ बुआ के यहां चंदौसी के खुर्जागेट में बहन के घर आया था। बृहस्पतिवार की शाम राजू अपने फुफेरे भाई के साथ सद्भावना एक्सप्रेस से वापस वाराणसी जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में जिला बदायूं क्षेत्र के करेंगी स्टेशन से नजदीक रात को करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा राजू नीचे गिर गया। इसके बाद लुढ़कते हुए सरसों के खेत में पहुंच गया। ट्रेन में सवार फुफेरे भाई ने बरेली पहुंचकर सूचना रिश्तेदारों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू की तलाश की गई, पर कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बकरी चरा रहे लोगों ने राजू को घायल अवस्था में ट्रैक के किनारे सरसों के खेत में पड़ा देखा, उसकी सूचना जीआरपी दी थी।


जीआरपी ने ट्रेन से राजू को शुक्रवार की रात गंभीर हालत में चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर रिश्तेदार भी आ गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed