फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Woman shocked by husband death

Sambhal: पति की मौत से सदमें में महिला, पांच घंटे के भीतर तोड़ा दम, ढोल- नगाड़ों के साथ निकली शवयात्रा

Sun, 22 Jan 2023 03:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल
अमर उजाला संवाद, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Jan 2023 03:37 PM IST
सार

गांव लालपुर निवासी बुजुर्ग हरपाल सिंह (85) वर्ष बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी भागीरथी का भी स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। जिसके चलते शुक्रवार की रात देर रात बुजुर्ग हरपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद शनिवार की सुबह उनकी पत्नी भागीरथी ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Sambhal Woman shocked by husband death
पति की मौत से सदमें में महिला ने भी तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में 5 घंटे के अंतराल में पति पत्नी की मौत हो गई। दोनों बुजुर्ग थे। बाद में ढोल नगाड़ों के साथ शवयात्रा निकाली गई और गंगा घाट ले जाकर उनके शवों का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


गांव लालपुर निवासी बुजुर्ग हरपाल सिंह (85) वर्ष बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी भागीरथी का भी स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। जिसके चलते शुक्रवार की रात देर रात बुजुर्ग हरपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद शनिवार की सुबह उनकी पत्नी भागीरथी ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पांच घंटे के अंतराल में हुई पति पत्नी की मौत गांव में चर्चा का विषय बनी। बाद में परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण परंपरा के मुताबिक दोनों की ढोल नगाड़े के साथ शव यात्रा निकाली गई। शनिवार की दोपहर में गंगा घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। लोगों में चर्चा है कि पति की मौत से महिला को सदमा लगा और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है बुजुर्ग दंपती लंबे समय से बीमार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed