फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Woman adamant on living with her lover only after three months of marriage

पति नहीं प्रेमी के साथ रहूंगी: मर्जी के बगैर तीन माह पहले कर दी शादी, पुलिस से कहा- मेरे लिए प्यार ही सबकुछ

Sat, 13 Jan 2024 11:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 11:26 AM IST
सार

नवविवाहिता शादी के तीन माह बाद ही प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। उसने इसके लिए पुलिस से गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कर दी थी। इससे वह खुश नहीं है। 

विज्ञापन
Sambhal: Woman adamant on living with her lover only after three months of marriage
प्रेमी से शादी करने के लिए पुलिस से लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के तीन महीने बाद ही महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। महिला ने इसके लिए पुलिस से भी गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि वह पांच वर्ष से युवक से प्रेम करती है। उसकी शादी मर्जी के बिना तीन महीने पहले कर दी। महिला का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

विज्ञापन


दरअसल बृहस्पतिवार की दोपहर महिला प्रेमी मिलने के लिए उसके घर आया था। इस दौरान घर पहुंचे महिला के पति ने पकड़ लिया और महिला के प्रेमी की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला के प्रेमी और पति को थाने ले गई। जहां शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को थाने पहुंची महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रही रहना चाहती है। पति के साथ नहीं रहेगी। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति और प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया गया था। महिला इसके बाद थाने नहीं आई है। यदि कोई तहरीर देती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रह रही शादीशुदा महिला से मिलने उसका प्रेमी पहुंच गया। महिला का पति घर पहुंचा तो उसने प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई की। साथ ही यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लिया।


इसके बाद महिला का पति भी थाने पहुंच गया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी मामला है। एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। पति और पत्नी के बीच विवाद की भी जानकारी मिली है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed