फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Waqf property: Collusion between officers and politicians exposed, DM orders secret investigation

संभल में बेची वक्फ संपत्ति: अफसरों और नेताओं ने गठजोड़ का हुआ खुलासा, डीएम की करवाई गोपनीय जांच

Sat, 04 Jan 2025 03:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 03:22 PM IST
सार

संभल में वक्फ संपत्तियों के फर्जी बैनामे के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच में वक्फ संपत्ति बेचने और श्रेणी परिवर्तन कराने में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। सत्यव्रत पुलिस चौकी की जमीन पर वक्फ का दावा फर्जी पाए जाने पर डीएम के आदेश से तीन सदस्यीय समिति ने यह खुलासा किया।

विज्ञापन
Sambhal Waqf property: Collusion between officers and politicians exposed, DM orders secret investigation
संभल मस्जिद सर्वे मामला। - फोटो : PTI

विस्तार

वक्फ संपत्तियों को खुर्दबुर्द किए जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। अब पुलिस की जांच उन वक्फ जमीनाें की ओर शुरू हो गई है जिनके बैनामे कराए गए हैं। जिन वक्फ जमीनों के बैनामे हुए हैं, उससे उन अधिकारियों पर भी गाज गिरनी तय है, जिन्होंने यह बैनामा प्रक्रिया पूरी कराई है।

विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों को यह भी जानकारी मिली है कि धारा 80 भी वक्फ जमीनों की कराई गई है, जो नहीं की जा सकती। क्योंकि वक्फ संपत्तियों को बेचा नहीं जा सकता है। इन सभी सवालों के जवाब जांच में निकलकर सामने आएंगे। उसके बाद वक्फ संपत्ति बेचने और लेने वाले के साथ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन


जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी की जमीन पर कुछ लोगों ने वक्फ की जमीन होने का दावा किया था। जो दस्तावेज दिखाए गए वह वैध नहीं पाए गए। इसके बाद ही डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति की जांच में स्पष्ट हुआ कि वक्फनामा फर्जी है। इसके बाद ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सभी वक्फ संपत्तियों की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। इसमें जिसका जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होनी है। सूत्रों के अनुसार एक 50 बीघा से ज्यादा जमीन का बैनामा हुआ है। उसकी श्रेणी में भी परिवर्तन कराया गया है। इसमें तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है। वक्फ संपत्ति का बैनामा और धारा 80 की कार्रवाई कर श्रेणी में परिवर्तन करना अपराध है।

जो वक्फनामा मुतवल्ली द्वारा दिया गया था। उसमें संपत्ति के 20 बिंदु हैं। सभी बिंदुओं पर दर्ज संपत्तियों की जांच कराई जा रही है। जो संपत्ति बेची गई है उसके बेचने का आधार क्या था। इसकी भी जांच कराई जा रही है। संपत्ति बेचने में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच शुरू करा दी है। जिन जमीनों के बैनामे मिलेंगे उनकी जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई होगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed