फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Two more youths involved in stone pelting arrested, identified from video

Sambhal violence: पत्थरबाजी में शामिल दो और युवक गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान, अब तक 60 उपद्रवियों को जेल

Tue, 14 Jan 2025 11:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:41 AM IST
सार

जामा मस्जिद सर्वे के दाैरान पत्थरबाजी के आरोप में कोटगर्बी निवासी मोहम्मद आमिर अंसारी और इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वीडियो-फोटो के आधार पर अब तक 60 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं। 89 वांछितों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Sambhal violence: Two more youths involved in stone pelting arrested, identified from video
संभल हिंसा के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल मोहल्ला कोटगर्बी निवासी मोहम्मद आमिर अंसारी और इमरान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियाें को जेल भेजा गया है। एसपी कृष्ण कुमार का कहना है कि उपद्रवियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पत्थरबाजी करने में शामिल थे।

विज्ञापन


घटना के बाद वह अलग-अलग शहरों में जाकर छिपे थे। अब घर लौटे तो गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान बवाल के दौरान ली गई वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई थी। बवाल में शामिल कुल 60 उपद्रवी जेल भेजे गए हैं। जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर वांछित चल रहे उपद्रवियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जल्द जारी होने वाला है। इसकी प्रक्रिया पुलिस पूरी कराई रही है। एसपी ने बताया कि बवाल के दौरान वीडियो और फोटो लिए गए थे। इनमें चेहरों की पहचान कराई गई। इन्हीं फोटो में गिरफ्तार किए गए दोनाें आरोपी चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसी क्रम में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि अब 89 आरोपी ऐसे हैं जो वांछित चल रहे हैं। उनकी तलाश में टीम लगी हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैरजमानती वारंट भी जारी कराए जा रहे हैं। 

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पत्थरबाजी के दो आरोपी जेल भेजे गए हैं। अन्य वांछित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जो भी बवाल में शामिल रहे हैं वह कहीं भी जाकर छिप जाएं उनकी गिरफ्तारी होनी है। निर्दोष को पुलिस परेशान नहीं करेगी।

450 बवालियों की फोटो से तलाश की जा रही

बवाल तीन स्थानों पर हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था। जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था। जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था।

इन तीनों ही स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की ओर से वीडियो बनाया गया था और फोटो भी लिए थे। एसपी ने बताया कि वीडियो और फोटो के आधार पर 450 चेहरे पहचाने गए हैं। उनकी पहचान के लिए टीम जुटी हुई है। जिससे उनकी भी गिरफ्तारी की जा सके।

माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को रोकें : इमाम

चंदौसी शहर इमाम मोहम्मद नाजिम ने कहा कि कुछ लोग और सोशल मीडिया बावड़ी को लेकर अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हाेंने प्रशासन से अनुरोध है कि वह इस तरह के लोगों को बावड़ी तक न आने दें, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

शहर इमाम ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी के आसपास जिन प्रापर्टी डीलर ने प्लाॅटिंग की थी। वह सभी दूसरे समाज के थे। इतने दिन से बावड़ी को अस्तित्व में लाने का कार्य किया जा रहा है। किसी मुस्लिम ने कोई विरोध नहीं किया है। 

बताया कि बावड़ी पर वर्ष 2017 में पौधारोपण किया गया था। वह अशोक के पेड़ आज भी लगे हैं। मुस्लिम समाज को इससे कोई सरोकार नहीं है, लेकिन अब कुछ लोग मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं कि मुस्लिम समाज बावड़ी पर मस्जिद बनाना चाह रहा था।

कहा कि चंदौसी को चांद सी रहने दें। माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें। चंदौसी की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल दूर-दूर तक दी जाती है। भाईचारे की मिसाल पर दाग लगाएं। प्रशासन से भी अनुरोध है कि वह इस तरह के लोगों को बावड़ी तक न आने दें, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed