फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Two accused arrested for burning policemen's bike and pelting stones, 79 people in jail

संभल हिंसा: पुलिसकर्मियों की बाइक फूंकने व पत्थरबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल में 79 लोग.. इसमें चार महिलाएं

Mon, 17 Feb 2025 10:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 10:56 AM IST
सार

नखासा थाना पुलिस ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल हिंदूपुरा खेड़ा निवासी हसन उर्फ छोटू और दीपा सराय निवासी समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और आगजनी की थी, जिसकी पहचान वीडियो और फोटो से हुई। अब तक 79 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Sambhal violence: Two accused arrested for burning policemen's bike and pelting stones, 79 people in jail
संभल में हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर चस्पा - फोटो : संवाद

विस्तार

नखासा थाना पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी हसन उर्फ छोटू व दीपा सराय निवासी समद को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल थे। हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर पुलिस पर पत्थरबाजी और आगजनी की थी। आरोपी वीडियो और फोटो में कैद हो गए थे।

विज्ञापन


पूछताछ में भी घटना करना स्वीकार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद पर सर्वे के दौरान बवाल हो गया था।
विज्ञापन


इस बवाल की सूचना हिंदूपुरा खेड़ा पर पहुंची तो नखासा तिराहे पर पहुंचकर पुलिस पर पत्थरबाजी की थी। साथ ही पुलिसकर्मियों की बाइकों में आग लगा दी थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पत्थरबाजी की थी। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह घटना के बाद से अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। एसपी ने बताया कि इन उपद्रवियों की पहचान वीडियो और फोटो से की गई है। बताया कि 79 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।

74 उपद्रवियों के पोस्टर सरायतरीन और हयातनगर में भी लगाए जाएंगे

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल करने के आरोपियों के पोस्टर सरायतरीन और हयातनगर में भी लगाए जाएंगे। अभी कोतवाली क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। 74 उपद्रवियों के चेहरे इन पोस्टर में दिख रहे हैं। इन उपद्रवियों की पहचान नहीं हो पाने के चलते पुलिस ने तलाश के लिए सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं।



पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान बताने वाले लोगों को इनाम भी देगी और पहचान गुप्त रखेगी। कोतवाली प्रभारी और सीओ का मोबाइल नंबर भी इन पोस्टर पर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed