फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Seven more accused involved in the riot arrested, police searching for 91 rioters

संभल हिंसा: बवाल में शामिल सात और आरोपी गिरफ्तार, 91 उपद्रवियों को तलाश रही पुलिस, अब तक 47 को हो चुकी जेल

Tue, 24 Dec 2024 06:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 06:09 PM IST
सार

संभल हिंसा मामले में सात और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 47 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 24 नवंबर को हुई हिंसा में पांच लोग मारे गए थे। 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

विज्ञापन
Sambhal violence: Seven more accused involved in the riot arrested, police searching for 91 rioters
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में 24 नवंबर को हुए हिंसा मामले में मंगलवार को सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में 47 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि कुल 91 लोगों की पहचान की जा चुकी है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शोएब, सुजाउद्दीन, राहत, मोहम्मद आजम, आज़हरुद्दीन, जावेद और मुस्तफा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हिंसा से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में अब तक 11 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। संभल में 19 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का पहली बार सर्वे हुआ। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव था। 24 नवंबर को दूसरा सर्वे होने के दाैरान हिंसा भड़क उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जमकर पत्थरबाजी होने के साथ आगजनी हुई। हिंसा में पांच लोग मारे गए थे, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 29 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। कई कर्मियों के हथियार भी लूटे गए। 

पुलिस से मैगजीन लूटने का आरोपी गिरफ्तार

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए उपद्रव में शामिल नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय निवासी आकिब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नखासा थाना क्षेत्र में दरोगा से पिस्टल की मैगजीन लूट करने में शामिल था।

टियर गैस के गोले भी लूटे गए थे। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जो उपद्रवी प्रकाश में आ रहे हैं उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

तीन महिला समेत 41 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब एक आरोपी और जेल भेजा गया है। बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी में बवाल हुआ था। इसमें उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी।

साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच आम लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक हालात पर काबू पाए तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी।



दीपा सराय इलाके में दरोगा शाह फैसल से पिस्टल की मैगजीन और टियर गैस के गोले लूट लिए थे। दरोगा ने कई नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी लूट व जानलेवा हमले में गिरफ्तार किया गया आरोपी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed