फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Police pasted posters of rioters in public places, suspected to be outsiders

संभल हिंसा: उपद्रवियों के पोस्टर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों चिपकाए, बाहरी होने की आशंका.. पता बताने पर इनाम

Fri, 14 Feb 2025 08:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 08:19 PM IST
सार

संभल पुलिस ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल करने वाले 74 अज्ञात उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इन उपद्रवियों की पहचान बताने पर इनाम दिया जाएगा और पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस को इनकी गिरफ्तारी से बवाल से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Sambhal violence: Police pasted posters of rioters in public places, suspected to be outsiders
पुलिस ने हिंसा में शामिल आरोपियों की तस्वीर सार्वनजिक स्थानों पर चस्पा किए - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल 74 उपद्रवियों के पोस्टर शुक्रवार की शाम को संभल कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं। यह उपद्रवी वह हैं जिनकी पहचान पुलिस बवाल के बाद से अब तक नहीं कर सकी है। माना जा रहा है कि यह उपद्रवी बवाल करने के लिए बाहर से आए थे।

विज्ञापन


इसलिए पहचान होने में मुश्किल हो रही है। इन उपद्रवियों की पहचान बताने पर पुलिस द्वारा इनाम भी दिया जाएगा। इसकी घोषणा पोस्टर पर की गई है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि जिन उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इनके नाम और पते की तस्दीक पुलिस की छानबीन में नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन उपद्रवियों की पहचान बताने पर इनाम भी दिया जाएगा और पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। एसपी ने बताया कि यह उपद्रवी शहर से बाहर के होने की आशंका ज्यादा है। इसलिए ही पहचान में दिक्कत हो रही है। पुलिस की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जनता का भी सहयोग लिया जा रहा है। बताया कि उपद्रवियों के चेहरे वीडियो से लिए गए हैं। इसमें ज्यादातर के चेहरे कवर हैं। एसपी का कहना है कि यह पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं। जामा मस्जिद के पिछले हिस्से में जहां से बवाल शुरू हुआ था वहां भी पोस्टर चस्पा करा दिए गए हैं।

इन उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बवाल से जुड़े कई अहम सबूत मिलने की भी उम्मीद है।

आगजनी, लूट और पत्थरबाजी करने का एक और उपद्रवी जेल भेजा
नखासा थाना पुलिस ने संभल-हसनपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक से हिंदूपुरा खेड़ा निवासी नाजिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह उपद्रव में शामिल था। पत्थरबाजी, लूटपाट और आगजनी की घटना की थी और इस घटना के बाद से भाग गया था।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें शामिल आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि बवाल की जानकारी होने पर वह अंजुमन चौराहे पर पहुंचा था। यहां हिंदूपुरा खेड़ा निवासी सुबहान उर्फ मुन्ना व टिल्लन समेत तमाम लोग मौजूद थे।

सुभान उर्फ मुन्ना और शहबाज उर्फ टिल्लन ने सभी से कहा कि हमारे धर्म का मामला है। हम सबको एकत्र होकर मुकाबला करना है। यहीं से एकत्र होकर हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर पहुंचे थे और वहां जान से मारने की नीयत से पुलिस वालों पर फायर व पत्थरबाजी की थी।

मालूम हो शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन ने एसपी पर गोली चलाई थी। आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सुबहान उर्फ मुन्ना भी जेल में है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है, जो भी उपद्रव में शामिल थे सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

एसपी ने बताया कि अभी तक 76 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। मालूम हो बवाल के मामले में संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed