फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Mullah Afroz mobile reveals the secret of Shariq Sata gang, police conducting raids

Sambhal violence: मुल्ला अफरोज के मोबाइल से शारिक साटा गिरोह का खुला राज, सदस्यों को पकड़ने के लिए दे रहे दबिश

Fri, 24 Jan 2025 10:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 10:54 AM IST
सार

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल में शारिक साटा गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरोह का खुलासा मुल्ला अफरोज की गिरफ्तारी और उसके मोबाइल से मिले सबूतों से हुआ है। पुलिस पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित हथियारों की खोज में सर्विलांस व मुखबिर तंत्र का उपयोग कर रही है।

विज्ञापन
Sambhal violence: Mullah Afroz mobile reveals the secret of Shariq Sata gang, police conducting raids
हिंसा के आरोपी शारिक साठा और मुल्ला अफरोज - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल होने वाले शारिक साटा गिरोह के सदस्यों की पुलिस को तलाश है। कई टीमें अलग-अलग जिलों में तलाश करने में जुटी हैं। संदिग्धों से भी पूछताछ लगातार जारी है। मुल्ला अफरोज के मोबाइल से मिले डाटा से पूरे गिरोह का राजफाश हुआ है। जो डाटा डिलीट किया गया है उसकी रिकवरी कराई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी हैं। एसपी का कहना है कि टीमें लगातार काम कर रही हैं। अभी कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि पुलिस बवाल मामले में फिर से एक बड़ा खुलासा कर सकती है। पुलिस की टीमें इसी क्रम में काम कर रही हैं।
विज्ञापन


दीपा सराय निवासी मुल्ला अफरोज के गिरफ्तार होने के बाद पूरे गिरोह के काले कारनामे और बवाल में भूमिका के राजफाश हुए हैं। पुलिस मुल्ला अफरोज को जेल भेज चुकी है लेकिन जो मोबाइल से डाटा मिला है उसके आधार पर पुलिस की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि पाकिस्तान और अमेरिका में निर्मित कारतूस जिन हथियारों में चलाए गए हैं उनकी खोजबीन की जा रही है। शारिक साटा गिरोह के सदस्य जो भी इस बवाल में शामिल थे, उनकी तलाश जारी है। खोजबीन के लिए सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य सदस्य भी पकड़े जाएंगे।

Trending Videos

आम लोगों की हत्या करना चाहता था गिरोह

एसपी ने बताया कि शारिक साटा ने ही बवाल से पहले गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराए थे। जिससे पुलिसकर्मी और आम लोगों की हत्या की जा सके और शहर में कर्फ्यू लग जाए। एसपी का कहना है कि शारिक साटा गिरोह के द्वारा की जाने वाली वाहन चोरी और विदेशी हथियार की तस्करी की काफी जानकारी मिल गई है। उस पर भी काम किया जाएगा।

नईम और कैफ की हत्या के आरोपियों की तलाश जारी

24 नवंबर को हुए बवाल में मोहल्ला कोटगर्बी निवासी नईम और तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ की गोली मारकर हत्या की गई थी। इनके अलावा सरायतरीन निवासी बिलाल और कोटगर्बी निवासी अयान की हत्या हुई थी। बिलाल और अयान की हत्या का आरोप मुल्ला अफरोज पर लगा है। उसको पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस नईम और कैफ की हत्या करने के आरोपियों की तलाश में लगी है। इन दोनों के परिजन भी न्याय चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed