फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot

संभल हिंसा: बवाल को लेकर कर दी आपत्तिजनक पोस्ट... फिर से मच गया हड़कंप,  नाबालिग को तुरंत हिरासत में लिया

Thu, 28 Nov 2024 10:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:10 AM IST
सार

संभल के कैला देवी क्षेत्र निवासी किशोर को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। बवाल से जुड़ी उसकी पोस्ट साइबर सेल की निगरानी में आ गई। इसके बाद शांतिभंग में कार्रवाई कर किशोर को जमानत पर रिहा किया गया। 

विज्ञापन
Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल बवाल के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। संभल के कैला देवी क्षेत्र के गांव में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर दी थी। यह पोस्ट उसने संभल में हुए बवाल को लेकर की थी। सोशल मीडिया पर निगरानी कर रही पुलिस की साइबर सेल टीम तक पोस्ट पहुंच गई।

विज्ञापन

Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
संभल में पथराव करने के आरोपियों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर - फोटो : पुलिस

इस मामले में कैला देवी थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार रात नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए जमानत पर छोड़ दिया गया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को समझाएं कि वह आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला

उपद्रवियों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर

संभल हिंसा में शामिल 100 से ज्यादा उपद्रवियों को चिह्नित कर पुलिस ने पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिह्नित किए गए आरोपियों के पोस्टर शहर के चौराहों पर भी लगाए जाएंगे। उपद्रवियों से ही हिंसा में हुए नुकसान की वसूली भी की जाएगी। बुधवार को भी पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।

विज्ञापन

Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
संभल में मस्जिद को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने रविवार को संभल की जामा मस्जिद के बाहर, नखासा और हिंदूपुरा खेड़ा क्षेत्र में उपद्रव करने वाले 100 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। ड्रोन कैमरों, पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो, मीडिया के जरिये मिली तस्वीरों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने इन आरोपियों को चिह्नित किया है। एसपी ने कहा कि किसी भी निर्दोष को डरने की जरूरत नहीं है लेकिन जो लोग उपद्रव में शामिल रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

एसपी ने लोगों से उपद्रवियों की सूचना देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्हें इनाम भी दिया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि पोस्टर जारी होने के बाद उपद्रवियों को पकड़ने में आसानी होगी। चिह्नित किए गए उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने शहर से गांवों तक ताबड़तोड़ दबिश दी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उपद्रवियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
Sambhal Jama Masjid Case: - फोटो : संवाद

शहर में तनावपूर्ण शांति के बीच एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी मुनिराज जी और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने फोर्स के साथ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में घूमकर दुकानदारों से व्यापार करने की अपील की। रविवार से बंद संभल तहसील क्षेत्र की इंटरनेट सेवाएं बुधवार को भी बहाल नहीं हो सकीं। 

Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

पहचान पुलिस के लिए चुनौती

शहर में उपद्रव तीन स्थानों पर हुआ। इन तीनों ही स्थानों पर तमाम उपद्रवी ऐसे थे, जिन्होंने नकाब लगाकर पथराव और फायरिंग की। ऐसे उपद्रवियों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनाैती है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों की मदद से नकाबपोशों की भी शिनाख्त कराई जा रही है। पोस्टर जारी होने के बाद भी लोग उपद्रवियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
Sambhal Jama Masjid Case: - फोटो : संवाद

बवाल में हुए नुकसान का चल रहा आकलन

डीएम ने बवाल में हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से ही करने के आदेश दिए हैं। नुकसान का आकलन करने के लिए गठित की गई टीम जांच कर रही है। जामा मस्जिद के पास उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों में आग लगा दी थी।

Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
Sambhal Jama Masjid Case: - फोटो : संवाद

इसके अलावा पथराव में अन्य सरकारी और निजी संपत्ति को भी क्षति पहुंची थी। एआरटीओ प्रशासन पीके सरोज ने बताया कि फूंके गए वाहनों का आकलन कराया गया है। इंटरनेट सेवा बंद होने के चलते उन वाहनों का ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक होना बाकी है। उसके बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

Sambhal violence: Minor immediately taken into custody after posting objectionable post regarding riot
संभल में छाया सन्नाटा - फोटो : संवाद

उपद्रवियों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। हिंसा में हुए नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है। सरकारी व निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से ही की जाएगी। वाहनों के नुकसान का आकलन परिवहन विभाग कर रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद वसूली शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed