फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: main accused including Mullah Afroz were brought court, charges will be framed some time

Sambhal violence: मुख्य आरोपियों में शामिल मुल्ला अफरोज समेत तीन को कोर्ट लाया गया, कुछ देर बाद आरोप होंगे तय

Sat, 31 May 2025 01:36 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 01:36 PM IST
सार

संभल हिंसा मामले में आरोपी मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस पर जिला न्यायालय में हत्या समेत कई मामलों में आरोप तय किए जाएंगे। हिंसा में पांच लोगों की मौत और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अफरोज पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Sambhal violence: main accused including Mullah Afroz were brought court, charges will be framed some time
चंदाैसी कोर्ट में लाया गया आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल हिंसा के मुख्य आरोपियों में शामिल मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस को भारी सुरक्षा के बीच मुरादाबाद जेल से जिला न्यायालय लाया गया। कुछ देर बाद उन्हें न्यायाधीश दुर्ग नारायन सिंह की अदालत में पेश किया जाएगा। कोर्ट में शाम चार बजे तक तीनों पर आरोप तय होने की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

विज्ञापन


मुल्ला अफरोज पर संभल हिंसा में तीन लोगों की हत्या समेत कुल पांच मामलों में आरोप तय किए जाएंगे। वहीं, गुलाम और वारिस पर भी हिंसा से जुड़े मामलों में सुनवाई होनी है। इस हिंसा के पीछे का मास्टरमाइंड शारिक साटा अभी तक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 19 मई को आरोप तय होने थे लेकिन मुल्ला अफरोज और गुलाम की पेशी नहीं होने के कारण प्रक्रिया टल गई थी। संभल हिंसा शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताकर कराए गए सर्वे के दौरान भड़की थी। इसमें पथराव, फायरिंग और आगजनी की घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा में पांच लोगों की मौत और दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी व अधिकारी घायल हुए थे। मारे गए युवकों बिलाल और अयान के परिजनों की तहरीर पर मुल्ला अफरोज और गुलाम के खिलाफ थाना नखासा में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।


संभल हिंसा से जुड़े दो और मुकदमे भी नखासा थाने में दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुल्ला अफरोज पर संभल हिंसा सहित कुल 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल न्यायालय में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है और विवेचना अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed