फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque

संभल हिंसा: सपा सांसद के इलाके में बिजली चोरी, मस्जिदों में उपकरण देख अफसर हैरान, इमाम पर लगा 2 लाख जुर्माना

Sat, 14 Dec 2024 04:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 04:55 PM IST
सार

संभल के जामा मस्जिद क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया। छापेमारी में 100 से अधिक घरों और 4 मस्जिदों में अवैध बिजली कनेक्शन पकड़े गए। प्रशासन ने अब तक 1200 से ज्यादा मामले दर्ज कर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque
संभल में पकड़ी गई बिजली चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण और बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के निवास स्थान के आसपास छापेमारी में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह जामा मस्जिद क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

विज्ञापन

Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque
संभल में अतिक्रमण अभियान के दाैरान अधिकारी - फोटो : संवाद

डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि मस्जिद क्षेत्र में दस्तावेजों के आधार पर सीमांकन किया जा रहा है। अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा, क्षेत्र की सफाई और पुराने कुएं को पुनर्जीवित करने का भी कार्य किया जा रहा है। जांच के दौरान बिजली चोरी के कई मामले सामने आए। डीएम ने बताया कि 15-20 घरों और मस्जिद में बिजली चोरी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque
संभल में पकड़ी गई बिजली चोरी - फोटो : संवाद

एक मस्जिद में छापेमारी के दौरान 59 पंखे, एक फ्रिज, वॉशिंग मशीन और 25-30 लाइट प्वाइंट पाए गए। जांच में पाया गया कि वहां का मीटर बंद था। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि दीपा सराय और आसपास के इलाकों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं।

विज्ञापन

Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque
संभल में बंद मंदिर खोला गया - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि जब हमारी टीम निरीक्षण करने गई तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया। इन जगहों पर कई बार टीम पर हमले भी हुए हैं।  पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दो महीने पहले विद्युत विभाग ने ऐसे क्षेत्रों की सूचना दी थी जहां निरीक्षण के दौरान टीमों पर हमले हुए थे।

Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque
संभल में अतिक्रमण अभियान - फोटो : संवाद

टीमारदास सराय, दीपा सराय, तुर्तिपुर इल्हा और हिंदूपुरा खेड़ा जैसे क्षेत्रों में अब पुलिस बल तैनात किया गया है। अब तक 1200 से अधिक बिजली चोरी के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पांच करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की जांच के दौरान अवैध बिजली कनेक्शन मिले।

Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque
संभल में बंद मंदिर खोला गया - फोटो : संवाद

कुछ स्थानों पर मस्जिद की मीनारों से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। अवैध बिजली कनेक्शन से लाभ उठाने वालों पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम पेंसिया ने बताया कि मस्जिद के आसपास की सड़कों, नालों और कुंओं पर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान दो से तीन महीने तक चलेगा और सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque
संभल में अतिक्रमण अभियान - फोटो : संवाद

इमाम पर 2 लाख रुपये का जुर्माना

पुलिस ने शुक्रवार को मोहल्ला कोटगर्वी स्थित मस्जिद के लाउडस्पीकर तेज आवाज से बजने पर इमाम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के गांव मांडली निवासी तहजीब को गिरफ्तार किया गया था।

Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque
संभल में बंद मंदिर और कुएं की खोदाई - फोटो : संवाद

मस्जिद के लाउडस्पीकर से तेज आवाज में अजान हो रही थी। इसलिए कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर मस्जिद के इमाम को दो लाख रुपये के मुचलके से पाबंद भी किया गया है। इमाम ने बताया कि वह तो नमाज पढ़ाते हैं। अजान दूसरे व्यक्ति द्वारा दी जाती है। अजान कितनी आवाज में दी जानी है इसकी जानकारी नहीं है।

Sambhal violence: Electricity theft in SP MP's area, officers shocked to see equipment in mosque
संभल में चेकिंग अभियान - फोटो : संवाद

प्रशासन का सख्त रुख

शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद प्रशासन की यह कार्रवाई क्षेत्र को अवैध गतिविधियों से मुक्त करने और कानून व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से की जा रही है। जिला प्रशासन ने संभल को 100 प्रतिशत बिजली चोरी मुक्त बनाने की योजना बनाई है। डीएम पेंसिया ने कहा कि प्रशासन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed