फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Bullion trader said - loss of three crores in two days due to uproar

Sambhal violence : सराफा कारोबारियों का छलका दर्द, बवाल से दो दिन में तीन करोड़ का नुकसान, कई दुकानें रहीं बंद

Wed, 27 Nov 2024 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 06:49 AM IST
सार

मुस्लिम कारोबारियों ने दुकान खोलने से परहेज किया। कारोबारियों का कहना है कि रविवार, सोमवार बाजार बंद रहा और मंगलवार को भी ग्राहक नहीं आए। इससे कारोबारियों को दो से तीन करोड़ के नुकसान की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
Sambhal violence: Bullion trader said - loss of three crores in two days due to uproar
संभल का सराफा बाजार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बवाल के तीसरे दिन शहर का मुख्य बाजार और सराफा बाजार खुला तो जरूर लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। दिनभर कारोबारी खाली हाथ ही बैठे रहे। मुस्लिम कारोबारियों ने दुकान खोलने से परहेज किया। कारोबारियों का कहना है कि रविवार, सोमवार बाजार बंद रहा और मंगलवार को भी ग्राहक नहीं आए। इससे कारोबारियों को दो से तीन करोड़ के नुकसान की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह जब बवाल हुआ तो बाजार पूरी तरह से नहीं खुला था। इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली थीं। जब बवाल शुरू हुआ तो बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। शहर के साथ आसपास इलाके की दुकानें भी बंद हो गईं। इसके बाद सोमवार को भी बाजार बंद रहा जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरी सामग्री खरीदने के लिए भी दिक्कत हो गई। वहीं कारोबार पर भी काफी असर पड़ा। हालांकि मंगलवार को बाजार खुला लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि शादियों का सीजन है और इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी लेकिन दो दिन की बंदी से कारोबार में काफी नुकसान है। क्योंकि ग्राहक अब आने से डर रहा है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि दो दिन में दो से तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता शहर का माहौल सामान्य करने की है। इसके लिए कारोबारियों से संवाद किया है कि वह अपने अपने कारोबार की शुरुआत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाजार बवाल के कारण बंद रहा और मंगलवार को बाजार खुला तो है लेकिन कोई कोई ग्राहक ही पहुंचा है। आने वाले दिनों में भी कारोबार प्रभावित हो सकता है क्योंकि लोग शहर आने से बच रहे हैं। 

-रूपेश सराफ, महामंत्री, नगर सराफा कमेटी, संभल

शादियों के सीजन है और ऐसे में बवाल हो जाने से कपड़ा व अन्य कारोबार प्रभावित हुआ है। बाजार में करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। अब बाजार खुला है तो ग्राहक नहीं पहुंच रहे।
-दीपक गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed