फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Violence: After finding Pakistani cartridges, drains were searched with metal detector

Sambhal Violence : पाकिस्तान के कारतूस मिलने के बाद मेटल डिटेक्टर से खंगाली नालियां, खुफिया इकाई भी अलर्ट

Thu, 05 Dec 2024 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 01:26 AM IST
सार

बुधवार को एलआईयू ने दिनभर जामा मस्जिद के पीछे वाली सड़क पर मेटल डिटेक्टर की मदद से नाले-नालियों में और विदेशी कारतूसों की तलाश की।

विज्ञापन
Sambhal Violence: After finding Pakistani cartridges, drains were searched with metal detector
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ला कोटगर्वी में टंकी रोड पर कूड़े में पाकिस्तान और अमेरिका के खोखा और कारतूस मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया इकाई भी अलर्ट हो गई हैं। बुधवार को एलआईयू ने दिनभर जामा मस्जिद के पीछे वाली सड़क पर मेटल डिटेक्टर की मदद से नाले-नालियों में और विदेशी कारतूसों की तलाश की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस की टीमों को छानबीन के दौरान जामा मस्जिद के पीछे टंकी रोड पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने 9 एमएम का एक खोखा, एक कारतूस और अमेरिका में निर्मित कारतूस के दो खोखे मिले थे। इसके अलावा .32 बोर के भी दो अन्य खोखे मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी कारतूस और खोखे मिलने के बाद पुलिस विदेशी फंडिंग के एंगल से भी जांच में जुट गई है। हिंसा में विदेशी हाथ होने की आशंका के चलते खुफिया तंत्र और भी अलर्ट हो गया है। बुधवार को भी पुलिस और एलआईयू की टीमों ने बवाल वाले इलाके में पहुंचकर नाले और नालियों को खंगाला। पालिका के सफाईकर्मियों से नालियों से कीचड़ निकलवाने के बाद मेटल डिटेक्टर से और विदेशी कारतूस व खोखों की तलाश की। हालांकि दूसरे दिन कुछ सबूत नहीं मिल सका।

उपद्रव के दौरान विदेश कारतूस का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते ही दूसरे दिन भी टीम ने छानबीन की है। हालांकि दूसरे दिन कुछ मिला नहीं है। यह छानबीन आगे भी जारी रहेगी।
-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed