फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Uproar over stopping the funeral

Sambhal : अंतिम संस्कार रोकने पर हंगामा, परिजनों ने जाम लगाया, पहुंची दो थानों की पुलिस

Wed, 19 Oct 2022 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Oct 2022 01:14 AM IST
सार

Sambhal:सरायतरीन (संभल) में निजी जमीन बताते हुए एक व्यक्ति ने ग्रामीण के शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। इसको लेकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और हंगामा होने लगा। परिजनों ने भी अंतिम संस्कार रोकने का विरोध जताते हुए जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Sambhal: Uproar over stopping the funeral
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

सरायतरीन (संभल) में निजी जमीन बताते हुए एक व्यक्ति ने ग्रामीण के शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। इसको लेकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और हंगामा होने लगा। परिजनों ने भी अंतिम संस्कार रोकने का विरोध जताते हुए जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने स्थिति संभाली। तहसीलदार ने पैमाइश करते हुए जमीन ग्राम समाज की बताई, तब जाकर मामला शांत हुआ और पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


मामला बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा का है। सोमवार रात पवांसा निवासी रामरतन (62) का बीमारी से निधन हो गया था। परिजन मंगलवार सुबह गांव के बाहर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे। यहां जिस स्थान पर अंतिम संस्कार होना था, वहां पानी भरा था। जिस वजह से दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी गांव निवासी एक व्यक्ति ने जमीन अपनी बताते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया। इस पर काफी हंगामा हुआ। परिजनों ने शव संभल-बहजोई रोड पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 25 मिनट तक आवागमन बंद हो गया।  बहजोई और हयातनगर थाने की पुलिस ने जाम खुलवाया और शव अंतिम संस्कार कराने के लिए श्मशान घाट ले गए। जहां तहसीलदार मनोज कुमार ने लेखपाल से मौके पर पैमाइश कराई। जिस जमीन को निजी बताया गया, वह हिस्सा ग्राम समाज का निकला। वहीं पर अंतिम संस्कार हुआ।


बहजोई थाना प्रभारी पंकज लावानिया ने बताया कि जाम लगाने का प्रयास किया गया था। जाम नहीं लगाया था। जिस जमीन को ग्रामीण निजी बता रहा था। वह पैमाइश के दौरान ग्राम समाज की निकली। उसी जगह अंतिम संस्कार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed