फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal riot: 14 accused could not be caught.. now houses will be confiscated, 10 arrested

संभल बवाल: पकड़ में नहीं आ सके 14 आरोपी.. अब घरों की होगी कुर्की, 10 को गिरफ्तार कर पुलिस भेज चुकी जेल

Thu, 27 Feb 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 27 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sambhal riot: 14 accused could not be caught.. now houses will be confiscated, 10 arrested
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद

संभल बवाल में शामिल आरोपियों के खिलाफ नखासा थाना पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में लगी है। कुर्की की कार्रवाई उन आरोपियों के खिलाफ की जाएगी, जिनके खिलाफ गैरजमानती वारंट न्यायालय से जारी हो चुके हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि इन आरोपियों की तलाश में टीम लगी है लेकिन गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन


इसलिए अब इन आरोपियों के घर की कुर्की करेंगे। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान भीड़ ने बवाल कर दिया था। पांच लोगों की जान गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन


जामा मस्जिद के नजदीक का बवाल पुलिस ने किसी तरह शांत कराया तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल किया गया था। उपद्रवियों ने आगजनी और पुलिस पर फायरिंग की थी। एसपी और डीएम पर जानलेवा हमला किया था। इस इलाके के बवाल में शामिल 24 आरोपियों के खिलाफ पुलिस गैरजमानती वारंट न्यायालय से लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 10 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है लेकिन 14 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसपी का कहना है कि जिन आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराया गया था। और वह अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, उनके घर की कुर्की की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी है। न्यायालय की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कराया जाएगा।

Sambhal riot: 14 accused could not be caught.. now houses will be confiscated, 10 arrested
संभल में हिंसा के बाद घरों में लगे ताले - फोटो : संवाद

450 की फोटो से तलाश की जा रही
24 नवंबर 2024 को बवाल तीन स्थानों पर हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था। जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था। जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था।

इन तीनों ही स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की ओर से वीडियो बनाया गया था और फोटो भी लिए थे। एसपी ने बताया कि वीडियो और फोटो के आधार पर 450 चेहरे सामने आए हैं। उन चेहरों की तलाश में पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।

Sambhal riot: 14 accused could not be caught.. now houses will be confiscated, 10 arrested
संभल हिंसा के गुनहगार - फोटो : अमर उजाला

अभी तक नहीं मिला दाढ़ी वाला शख्स   
कोतवाली पुलिस ने 74 उपद्रवियों के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं। इसमें दाढ़ी वाला शख्स साजिशकर्ताओं में शामिल होने की चर्चा है। लेकिन यह शख्स कहां कहा है। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। अन्य 73 चेहरे भी पुलिस की पहचान में नहीं आए हैं।

एसपी का कहना है कि सूचनाएं मिल रही हैं लेकिन ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। इसलिए पुलिस अभी पहचान कराने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed