फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Update: Excavation work stepwell in Chandausi stopped, debris removed from inside, ASI team present

Sambhal Update: चंदाैसी में बावड़ी का खोदाई का काम बंद, अंदर से निकाला गया मलबा, एएसआई की टीम माैके पर माैजूद

Sat, 04 Jan 2025 07:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

चंदौसी के लक्ष्मणगंज में बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए एएसआई की टीम ने खोदाई पर रोक लगा दी है। अब केवल गलियारों में जमा मलबा हटाया गया। अब तक दूसरी मंजिल तक बावड़ी का स्वरूप सामने आ चुका है।

विज्ञापन
Sambhal Update: Excavation work stepwell in Chandausi stopped, debris removed from inside, ASI team present
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी में मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में खाली प्लाट में मिली बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए शुक्रवार को भी खोदाई का कार्य बंद रहा। सिर्फ गलियारों में इकट्टा मलबा ही हटाया जा सका। कड़ाके की ठंड की वजह से सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ही मलबा हटाने का कार्य किया गया।

विज्ञापन


वहीं कुआं की ओर जाने वाला गेट टूटा निकलने पर वहां की खोदाई पर एएसआई की टीम ने रोक लगा दी थी। एएसआई टीम के सामने ही कुआं की खोदाई का कार्य किया जाएगा। बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए 21 दिसंबर को खाली प्लाट में खोदाई का कार्य शुरु किया गया था। अब तक दूसरी मंजिल तक बावड़ी का अस्तित्व सामने आ चुका है।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पूरी तरह से खाली नहीं हुई है। पहली मंजिल पर भी सीढि़यों के बाहर का लिंटर गिरने से मलबा गलियारे में जमा हो गया है। वहीं दूसरी मंजिल से कुआं की ओर जाने वाला गेट टूटा हुआ निकलने से दो दिन से वहां की खोदाई पर एएसआई ने रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई टीम का कहना था कि यहां की खोदाई उनके सामने कराई जाएगी। जिसके चलते शनिवार को सुबह आठ बजे नगर पालिका के कर्मचारी मजदूर मौके पर पहुंचे और बावड़ी की ऊपरी मंजिल के गलियारे में जमा मलबा हटाया। दोपहर एक बजे तक ही मलबा हटाने का कार्य हुआ। इसके बाद भीड़ न आ जाए। एहतियातन पीएसपी व पुलिस शाम पांच बजे तक तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed