{"_id":"67ded2d76c9b6e84f8022e64","slug":"sambhal-two-sides-kicked-over-oranges-beat-each-other-video-of-the-fight-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में संतरा विवाद: दो पक्षों में चले डंडे और लात... सड़क पर एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने छह पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में संतरा विवाद: दो पक्षों में चले डंडे और लात... सड़क पर एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने छह पकड़े
Sat, 22 Mar 2025 08:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 22 Mar 2025 08:42 PM IST
सार
संभल में फल खरीदने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में पाबंद किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
संभल में मारपीट
- फोटो : संवाद
विस्तार
संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरेली सराय में जनता पेट्रोल पंप के पास फल खरीदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें एक घायल हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग हिरासत में लेकर शांतिभंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के गांव माडली समसपुर के निवासी राजू, संजीव, सुरजीत गांव के अन्य लोगों के साथ निजी बस में सवार होकर शुक्रवार की देर रात मां पूर्णागिरि के दर्शन करने उत्तराखंड जा रहे थे। चालक बस लेकर संभल में मुरादाबाद मार्ग पर मोहल्ला बरेली सराय में स्थित जनता पेट्रोल पंप के पास पहुंचा।
विज्ञापन
राजू ने सड़क किनारे लगे ठेले से फल खरीदने के लिए चालक से बस को रुकवा लिया। राजू ने बस से उतरकर ठेले के पास पहुंचा और मोहल्ला बरेली सराय निवासी नीरज से सौ रुपये देकर पचास रुपये के संतरे खरीदे। संतरे खरीदकर राजू ने नीरज से पचास रुपये वापस करने को कहा।
विज्ञापन
नीरज का कहना है संतरे खरीदकर राजू ने रुपये नहीं दिए। इसी बात को लेकर हुई बहस राजू व नीरज के बीच कहासुनी में बदल गई और गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। मारपीट होती देखकर नीरज व बस से उतरकर राजू के परिचित भी आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर सड़क पर लाठियां चलने लगीं।
आसपास के लोग भी पहुंचे। मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के राजू, संजीव, सुरजीत व दूसरे पक्ष के नीरज, निरंजन व नरेश को हिरासत में लिया। जिनके खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की गई है।
वहीं, सड़क पर हो रही लाठी डंडों से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोतवाल अनुज तोमर ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।