{"_id":"6af35faae92c318d5e036258","slug":"sambhal-two-cousins-riding-a-motorcycle-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत, हादसे के बाद अज्ञात आरोपी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत, हादसे के बाद अज्ञात आरोपी चालक फरार
Tue, 10 Nov 2026 11:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:47 PM IST
सार
अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया था। घायल अवस्था में सीएचसी भर्ती कराया। जहां मृत घोषित कर दिया। गुन्नौर सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रजपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात गवां-बबराला मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया था। घायल अवस्था में सीएचसी भर्ती कराया। जहां मृत घोषित कर दिया। गुन्नौर सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गांव जहानपुर की मढ़ैया निवासी सौरभ अपने ममेरे भाई संजय के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे वे गवां-बबराला मार्ग पर कायनात गर्ल्स इंटर कॉलेज के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जाकर गिरे। उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से रजपुरा सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों भाई किसी से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। भैया दूज से एक दिन पहले हुए हादसे में दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन