{"_id":"67652a9d11ca4284e7070032","slug":"sambhal-tried-to-enter-jama-masjid-during-namaz-youth-from-other-community-arrested-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: भगवा गमछा ओढ़कर जामा मस्जिद में घुसने का प्रयास, अंदर चल रही थी नमाज, आरोपी के इरादे थे खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: भगवा गमछा ओढ़कर जामा मस्जिद में घुसने का प्रयास, अंदर चल रही थी नमाज, आरोपी के इरादे थे खतरनाक
Fri, 20 Dec 2024 02:44 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:44 PM IST
सार
जामा मस्जिद में नमाज के दौरान दूसरे समुदाय के युवक के घुसने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जामा मस्जिद में नमाज के दौरान अंदर घुसने की कोशिश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामा मस्जिद में भगवा गमछा ओढ़कर दूसरे समुदाय के युवक को घुसने के प्रयास के दौरान पुलिस ने पकड़ा है। युवक मस्जिद की सीढ़ियों तक पहुंच गया था। सीढ़ियों पर मत्था टेकने के बाद अंदर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर उसने दर्शन करने आने की बात कही है। पुलिस ने कोतवाली में बैठाया है। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना से पुलिस सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था।
विज्ञापन
इसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। इस बवाल के बाद से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। दो रास्तों पर बैरिकेडिंग कर रखी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। ऐसे में सवाल उठता है कि युवक मस्जिद की सीढ़ियों तक कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन
यह घटना उस समय हुई जब मस्जिद में सैकड़ों की संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे। ऐसे में यदि युवक मस्जिद में प्रवेश कर जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी और बवाल भी होने की आशंका बन सकती थी।