फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Tractor-trolley overturned on road, 28 devotees injured.. five serious

संभल में हादसा: सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, 28 श्रद्धालु घायल.. पांच गंभीर, अस्पताल में मच गई चीख पुकार

Mon, 07 Oct 2024 06:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 06:53 PM IST
सार

गुन्नाैर में हुए सड़क हादसे में 28 श्रद्धालु जख्मी हो गए। उन्होंने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसा ट्रैक्टर-ट्राॅली के पलटने से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Sambhal: Tractor-trolley overturned on road, 28 devotees injured.. five serious
घायलों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सैजना मुस्लिम के निकट जनपद कासगंज के गांव नगला तारु के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली आगे जा रही कार को बचाने के प्रयास में सड़क पर पलट गई। इसमें 28 श्रद्धालु घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन


गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चालक कार को लेकर फरार हो गया। जनपद कासगंज के गांव नगला तारु निवासी मनीष अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली से गांव के श्रद्धालुओं को लेकर गुन्नौर के कादराबाद स्थित देवी मंदिर पर आया था। ट्रैक्टर में करीब 35 महिला, पुरुष व बच्चे सवार थे।
विज्ञापन


करीब तीन बजे के बाद सभी कादराबाद देवी मंदिर पर दर्शन करने के बाद बुलंदशहर के कर्णवास और बेलोन देवी मंदिर के लिए निकले थे। गुन्नौर के गांव सैजना मुस्लिम के निकट पहुंचे ही थे। उसी समय आगे चल रही कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली पिकअप से टकरा कर सड़क पर पलट गई। हादसे में 28 लोग घायल हो गए। चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण राहत कार्य में जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने अपने निजी वाहन समेत एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेज दिया।


जहां पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सीएचसी पहुंच कर जानकारी ली है। 

हादसे में ये हुए घायल:

कामता प्रसाद (55), लज्जावती (35), अभिषेक (6), लेखराज (32), मंगेश (5), भगवान दास (52), संगीता (24), राजेश (25), महादेवी (55), चंद्रमुखी (25), किरन (28), रजनी (15), राम सिंह (52), विनीत (15), रविंद्र (12), संजय (15), सुमित (12), चंद्रवती (45), राजपत्र (12), यश (10), मुन्नू (12), मुरारी (30), सूरजपाल (60), नीरज देवी (30), श्रीदेवी (55), पूनम (58), ईश्वरी देवी। उधर, सूरजपाल, नीरज देवी, श्रीदेवी, पूनम, ईश्वरी को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed