{"_id":"68484f77592e04dd620cfc74","slug":"sambhal-three-friends-drowned-in-ganga-one-died-due-to-drowning-local-divers-saved-two-friends-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: गंगा में बहे तीन दोस्त...एक की डूबने से मौत, स्थानीय गोताखोरों ने दो दोस्तों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: गंगा में बहे तीन दोस्त...एक की डूबने से मौत, स्थानीय गोताखोरों ने दो दोस्तों को बचाया
Tue, 10 Jun 2025 09:00 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:00 PM IST
सार
गंगा घाट पर नहाने के दाैरान तीन दोस्त बह गए। इससे आसपास के लोगों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों ने दो युवकों को बचा लिया जबकि का शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
गुन्नाैर में युवकों की बहने की सूचना के बाद माैजूद ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर नहाते समय तीन दोस्त गंगा में बह गए। गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों ने दो दोस्त विजय निवासी गांव धनारी पट्टी बालूशंकर और मनोज कुमार गांव आनंदपुर थाना बहजोई को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
अजय (19) की डूबकर मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव घर ले गए। मंगलवार दोपहर अजय पुत्र नरेश निवासी धनारी पट्टी बालू शंकर अपने गांव के ही विजय पुत्र नेत्रपाल और मनोज कुमार पुत्र सूरज पाल के साथ गंगा स्नान करने राजघाट आया था।
विज्ञापन
तभी नहाते समय तीनों दोस्त गहरे पानी में बह गए। तीनों को बहता देख गंगा तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जिससे वहां मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और विजय व मनोज को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि अजय गहरे पानी में बह गया।
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल की पूर्व साइड में घटनास्थल से 60 मीटर की दूरी से अजय को गंगा से बाहर निकाला। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए ओर आनन फानन में अजय को बबराला के एक निजी अस्पताल में ले गए।
जहां चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था और तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।