{"_id":"624e82a92e28611fad752845","slug":"sambhal-theif-caught-by-man-in-house-another-shoot-man-in-stomach-admitted-in-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: चोरी करने घर में घुसे चोर को युवक ने पकड़ा, दूसरे बदमाश ने पेट में मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: चोरी करने घर में घुसे चोर को युवक ने पकड़ा, दूसरे बदमाश ने पेट में मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 07 Apr 2022 11:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:50 AM IST
सार
चोरों ने बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर व 24 हजार रुपये की नकदी निकालकर बक्सा घर के पास ही डाल गए। गुरुवार की सुबह बक्सा मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। धर्मपाल के गोली लगने से पत्नी लौंगश्री व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा में बुधवार की रात एक बजे घर में चोरी करने घर में घुस चोर को जाग होने पर युवक ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर दूसरे बदमाश ने युवक के पेट में गोली मार दी और चोर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। मजदूर को गोली मारने से पहले चोर गांव में एक ग्रामीण के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके थे।
विज्ञापन
धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा निवासी धर्मपाल (30) मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार की रात धर्मपाल अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात करीब एक बजे दो चोर घर में घुस आए। जिसमें एक चोर कमरे में घुस गया, जबकि दूसरा आंगन में खड़ा रहे। तभी धर्मपाल की आंख खुल गई और उसने आंगन में खड़े चोर की कोलिया भर पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शोर-शराबा होने पर दूसरे चोर ने धर्मपाल के पेट में तमंचे से गोली मार दी। गोली से आवाज से घर व आसपास जाग हो गई। घटना के बाद दोनों चोर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। रात एक बजे पहुंची पुलिस ने घायल धर्मपाल को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने धर्मपाल को मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि धर्मपाल के घर में घुसने से पहले चोरों ने गांव के सोमवीर के घर में घुस बक्शा चोरी किया था। चोरों ने बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर व 24 हजार रुपये की नकदी निकालकर बक्सा घर के पास ही डाल गए। गुरुवार की सुबह बक्सा मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। धर्मपाल के गोली लगने से पत्नी लौंगश्री व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।