फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Stepfather got angry when food of his choice was not prepared, beat the girls...one died

संभल में सौतेले पिता की करतूत: पसंद का खाना न बनने पर गुस्साया, बच्चियां दिखी तो जमकर पीटा..एक ने तोड़ दिया दम

Sat, 11 Nov 2023 12:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 12:04 PM IST
सार

संभल में ई-रिक्शा चालक ने अपनी दो साल की बच्ची को पटक-पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी मुन्ना उर्फ अशरफ को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Sambhal: Stepfather got angry when food of his choice was not prepared, beat the girls...one died
संभल में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला नवादा में बृहस्पतिवार की रात दो वर्षीय सौतेली बेटी जन्नत की हत्या करने के आरोपी मुन्ना उर्फ अशरफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। दो वर्षीय बालिका की हत्या का आरोपी के चेहरे पर अफसोस नजर नहीं आया। रिपोर्ट आरोपी की पत्नी की बहन हयातनगर निवासी नूरजहां पत्नी अतीक ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि है कि बृहस्पतिवार की शाम उनकी बहन का पति ई-रिक्शा चलाकर घर आया था।

विज्ञापन


पसंद का खाना नहीं बनने पर भड़क गया। पहले पत्नी शाइस्ता के साथ मारपीट की और जब वह बचाने के लिए पहुंची तो उन्हें भी पीटा। इसके बाद आरोपी दो वर्षीय जन्नत और तीन वर्षीय मन्तशा को कमरे में ले गया। जहां दीवार से पटक पटक कर जन्नत की हत्या कर दी और मन्तशा को बेहोश होने पर छोड़ दिया। नूरजहां ने बताया है कि आरोपी की पिटाई से उनकी बहन शाइस्ता की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उनकी बहन के पेट में लात मारी थी और उनकी बहन गर्भवती है। मालूम हो आरोपी ने नशे की हालत में दो वर्षीय सौतेली बेटी की पटक-पटककर हत्या कर दी थी। आरोपी ने बालिका की मां से छह महीने पहले ही निकाह किया है। निकाह के बाद से ही आरोपी ने दोनों बेटियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी।

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है। घायल बच्ची और उसकी मां की हालत में सुधार है। -कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक, संभल

विज्ञापन

अशरफ आए दिन पीटता था सौतेली बेटियों को

आरोपी मुन्ना उर्फ अशरफ ने छह महीने पहले ही शाइस्ता से निकाह किया है। निकाह के बाद से ही आरोपी आए दिन बालिकाओं को मारता पीटता रहता था।  आरोपी की साली नूरजहां ने बताया कि उनकी बहन शाइस्ता की पहली शादी सरायतरीन निवासी एक युवक से पांच वर्ष पहले हुई थी। वह भी मारपीट करता था। छह महीने पहले वह जेल गया तो उससे तलाक ले ली थी। इसके बाद ही आरोपी से निकाह किया था।

निकाह के बाद से ही मारपीट शुरू

आरोपी ने निकाह करने के बाद ही बालिकाओं के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। दोनों बालिका दूसरे व्यक्ति की थी इसलिए आरोपी नफरत करता था। आरोपी की साली का कहना है कि आरोपी आए दिन कहता था कि बेटियों को दहेज देना पड़ेगा। बेटे होते तो रख लेते। इन बेटियों पर तो खर्च ही होता है और यह परेशान भी करती हैं। इसलिए नशे की हालत में जब भी होता तो बालिकाओं के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed