फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Statues reign when Kannauj was capital of Bareilly region were found, taken possession administration

Sambhal: जब बरेली रीजन की राजधानी कन्नौज थी तब के शासनकाल की मूर्तियां मिली, प्रशासन ने कब्जे में लिया

Tue, 17 Oct 2023 02:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 02:39 PM IST
सार

प्राचीन मूर्तियां निकलने की जानकारी के बाद मूर्तियों के दर्शन करने के लिए भीड़ जुट गई। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। तहसील प्रशासन ने बिलारी पुलिस को सरथलखेड़ा गांव भेज मूर्ति को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
Sambhal: Statues reign when Kannauj was capital of Bareilly region were found, taken possession administration
संभल के सरथलखेड़ा गांव से बरामद मूर्ति - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलारी तहसील के दक्षिणी सीमांत सरथलखेड़ा गांव के जंगल में मिली प्राचीन मूर्ति को एसडीएम राजबहादुर सिंह ने कोतवाली के मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया है।  तहसीलदार साराह अशरफ खान ने हलका लेखपाल को जांच के लिए सरथलखेड़ा गांव भेजा है।

विज्ञापन


रविवार को सरथलखेड़ा गांव में किसान रमेशपाल के अपने खेत की जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर की हैरो के नीचे पत्थर अटक जाने की आवाज आई थी। किसान ने ट्रैक्टर के हैरो से यह पत्थर उठाकर पड़ोसी धर्मवीर सिंह के खेत में रख दिए थे। बाद में जब इन पत्थरों पर लगी मिट्टी हटाकर साफ किया गया तब इस प्राचीन पत्थरों को शिव परिवार की मूर्तियां होना बताया गया।
विज्ञापन


खेत में प्राचीन मूर्तियां निकलने की जानकारी मिलते ही मूर्तियों के दर्शन करने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने पूजा अर्चना भी शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह जैसे ही तहसील प्रशासन को जानकारी मिली तब एसडीएम ने कोतवाली बिलारी पुलिस को सरथलखेड़ा गांव भेजा और संबंधित किसान से प्राचीन मूर्ति लेकर उसे थाना बिलारी के मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के लोगों से जानकारी करने पर पता चला है कि किसान के खेत से मिली प्राचीन मूर्ति शिव जी की आकृति की है। यह मूर्ति उस समय की होना बताई जा रही है जब बरेली रीजन की राजधानी कन्नौज हुआ करती थी। एसडीएम के अनुसार मूर्ति निकलने वाले खेत के निकट ही पुरातत्व विभाग की लगभग 40 बीघा भूमि है और यहीं पर ऊंचा टीला भी है।

तहसीलदार साराह अशरफ खान ने बताया कि सरथलखेड़ा हल्के पर तैनात लेखपाल हरिओम सिंह को गांव में जांच करने के लिए भेजा गया है। लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रामीणों से पूछताछ कर यह भी पता लगाएं कि पहले कब इस गांव के जंगल में प्राचीन मूर्तियां निकली हैं।


तहसीलदार के अनुसार लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट आने के बाद पुरातत्व विभाग को सूचना दी जाएगी। उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुचित शर्मा ने बताया कि खेत की जुताई के दौरान प्राचीन मूर्ति निकलने की जानकारी उन्होंने कोतवाली बिलारी की जरगांव पुलिस चौकी को दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed