फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal starts shouting at night machines

संभल में रात होते ही गरजने लगती हैं खनन धंधेबाजों की मशीनें

Fri, 15 Dec 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 15 Dec 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
sambhal starts shouting at night machines
संभल जिले के टांडा क्षेत्र में अवैध खनन से खेतों का हो रहा ऐसा हाल। - फोटो : अमर उजाला
भले ही प्रदेश की योगी सरकार अवैध खनन को लेकर गंभीर हो गई हो मगर संभल जिले में इसका असर नहीं दिख रहा। पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण खनन धंधेबाजों के हौसले बुलंद हैं। खनन के नेटवर्क से कई कर्मचारी और अधिकारियों के जुड़े हैं।
विज्ञापन


शायद यही वजह है कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हो रही है। अवैध खनन का नेटवर्क नहीं टूट पा रहा है। मिट्टी, बालू और रेता को रात के अंधेरे में जमीन से निकाला जा रहा है। सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध खनन के काले कारोबार पर अंकुश लगाने का फरमान दिया था।
विज्ञापन


शुरूआत में संभल जिले में इसे लेकर अफसरों में गंभीरता दिखी। मगर बाद में हालात पहले जैसे बनने लगे। वर्तमान में संभल, असमोली, पंवासा, गुन्नौर, चंदौसी, रजपुरा, गवां क्षेत्र में मिट्टी, बालू और रेत का खनन किया जा रहा है। शाम होते ही डंपर और जेसीबी चिह्नित स्थानों का रुख कर लेती हैं और रात भर धरती का सीना चीरकर अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जब हाथ डालती लेकिन कुछ नेताओं के दबाव के कारण ही कार्रवाई नहीं कर पाती। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर में डीएम रहे राकेश कुमार सिंह और राजीव रौतेला को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इन पर नियुक्ति के दौरान अवैध खनन रोकने के हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप है।

अब देखना यह है कि इस फैसले से स्थानीय अधिकारी कितना सबक लेते हैं। संभल जिले के अफसर अवैध खनन के काले कारोबार पर अंकुश लगाते हैं या नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed