फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal SP MLA Iqbal says Asaduddin Owaisi is B team of BJP

Sambhal: सपा विधायक इकबाल बोले- असदुद्दीन ओवैसी भाजपा की बी टीम, ईडी और सीबीआई से डरती हैं मायावती

Fri, 21 Oct 2022 02:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 21 Oct 2022 02:13 PM IST
सार

सपा विधायक ने कहा कि भाजपा देश में मुसलमानों को परेशान कर रही है। बहुसंख्यक लोगों को खुश किया जा रहा है। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। आगे कहा कि असदुद्दीन ओवैसी भाजपा की बी टीम हैं। वह अपनी तकरीरों के जरिए मुसलमानों को नुकसान पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
Sambhal SP MLA Iqbal says Asaduddin Owaisi is B team of BJP
संभल विधायक इकबाल महमूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के संभल विधायक इकबाल महमूद ने भाजपा और आरएसएस को मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। कहा है कि आरएसएस की विचारधारा हमेशा मुसलमानों के खिलाफ रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए सपा विधायक ने कहा कि भाजपा देश में मुसलमानों को परेशान कर रही है। बहुसंख्यक लोगों को खुश किया जा रहा है। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। आगे कहा कि असदुद्दीन ओवैसी भाजपा की बी टीम हैं। वह अपनी तकरीरों के जरिए मुसलमानों को नुकसान पहुंचाते हैं। मायावती पर निशाना लगाते हुए कहा कि वह ईडी, और सीबीआई से डरतीं हैं। इसलिए वह मुसलमानों के हक में नहीं बोल पाती हैं। भाजपा सपा पार्टी को हराने के लिए बसपा का इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि आरएसएस गोडसे की पूजा करती है और महात्मा गांधी से नफरत है। महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराया है। आगे कहा कि पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन में वही गए हैं जो लालची हैं। सच्चा मुसलमान भाजपा में कभी नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed