Sambhal: आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो दुष्कर्म पीड़िता ने फंदे पर लटककर दी जान
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को 12 जुलाई की रात पड़ोस में बहन के घर रह रहा युवक सोवेंद्र निवासी गांव सिसौना थाना रजपुरा बहला फुसलाकर ले गया था और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद से उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और समझौते के लिए दबाव बनाने पर दुष्कर्म पीड़िता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शव कमरे में कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका की मां का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के साथ मिलकर समझौते लिए दबाव बना रही थी। इसी के चलते उनकी बेटी ने फांसी लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ चंदौसी ने घटनास्थल का मुआयना किया है। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को 12 जुलाई की रात पड़ोस में अपनी बहन के घर रह रहा युवक सोवेंद्र निवासी गांव सिसौना थाना रजपुरा बहला फुसलाकर ले गया था और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। परिजनों को बताने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 15 जुलाई को आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने, पॉक्सो, दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के नाम और शामिल किए थे। इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे किशोरी की मां स्कूल से लौटकर घर पहुंची, तो मेन गेट का दरवाजा था। अंदर से कुंडी खोलकर मां अंदर पहुंची, तो किशोरी का शव कमरे में छत के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था।
महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। सीओ चंदौसी दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष कुढ़फतेगढ़ अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया। घटना के समय मृतका की मां स्कूल में मिड डे मील का खाना बनाने गई थी, उसके दो बड़े भाई चंदौसी में मजदूर करने और छोटा भाई के साथ स्कूल में गया था। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
मां का आरोप- पुलिस व आरोपी बना रहे थे दबाव
मृतका मां का आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार पुलिस से गुहार लगाई जा चुकी थी। प्रार्थना पत्र भी दिए थे। पर पुलिस आरोपियों से हमसाज हो गई थी और उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। पुलिस बार बार समझौता करने के लिए कह रही थी।
दुष्कर्म पीड़िका के आत्हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमें में धाराएं बढाई गईं हैं। आरोपी किशोरी के परिजनों पर समझौते लिए दबाव बना रहे थे। इस मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
- चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल।