फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal seat: Five candidates including BJP-SP filed their nominations, April 19 is last day for nomination

Sambhal seat: भाजपा-सपा सहित पांच प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 19 अप्रैल नामांकन का आखिरी दिन

Thu, 18 Apr 2024 09:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 09:10 PM IST
सार

संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अब तब भाजपा-सपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल करवाया है। इस बीच कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। 

विज्ञापन
Sambhal seat: Five candidates including BJP-SP filed their nominations, April 19 is last day for nomination
संभल में पर्चा दाखिल करने के बाद बीजेपी उम्मीदवार - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, सपा प्रत्याशी जिया उर्रहमान बर्क सहित पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं। भाजपा प्रत्याशी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तो सपा प्रत्याशी के साथ राज्यसभा सांसद व विधायक रहे। इनके साथ पांच अन्य प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। शुक्रवार 19 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है।

विज्ञापन

Sambhal seat: Five candidates including BJP-SP filed their nominations, April 19 is last day for nomination
संभल में पर्चा दाखिल करते सपा उम्मीदवार - फोटो : संवाद

संभल लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी जिलाउर्रहमान बर्क दोपहर करीब एक बजे अपने समर्थकों के साथ बहजोई कलक्ट्रेट पर पर्चा जमा करने पहुंचे। सभी समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया। सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के साथ राज्यसभा सांसद जावेद अली खां, असमोली विधायक पिंकी यादव, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, रालोद छोड़कर सपा में आए अकीलुर्रहमान अंदर नामांकन कक्ष में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal seat: Five candidates including BJP-SP filed their nominations, April 19 is last day for nomination
संभल में पर्चा दाखिल करते उम्मीदवार - फोटो : संवाद

प्रत्याशी सहित पांच लोगों के नामांकन के लिए जाने की अनुमति थी। इस कारण अकीलुर्रहमान स्वयं बाहर आ गए और अधिवक्ता को अंदर नामांकन कराने के लिए भेजा। इसके बाद जियाउर्रहमान ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल को सौंपा। दोपहर में करीब दो भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी नामांकन के लिए पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू व उनके अधिवक्ता साथ रहे।

विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय कांग्रेस जे पार्टी के प्रत्याशी प्रेमपाल ने एक सेट, निर्दलीय प्रत्याशी तौफीक अहमद ने नामांकन पत्र के दो सेट जमा किए। वही किसान क्रांति दल के प्रत्याशी संतोष ने अपने नामांकन पत्र के दो सेट जमा किए। इन्होंने बुधवार को भी दो सेट जमा किए थे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के अंदर प्रत्याशी और अधिवक्ता सहित पांच ही लोगों को अंदर जाने दिया गया। सुरक्षा में एएसपी अनुकृति शर्मा, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ रहे।

पांच प्रत्याशियों ने खरीदे सात पर्चे
बृहस्पतिवार को नामांकन के साथ ही पांच प्रत्याशियों ने सात पर्चे भी खरीदे। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी मुस्कुरान ने नामांकन का एक सेट, निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार ने एक सेट, आजाद अधिकार सेना पार्टी के प्रत्याशी मोइन खान ने एक सेट, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार यादव ने दो सेट, किसान क्रांति दल के प्रत्याशी सुनील कुमार ने दो सेट खरीदे हैं।

सीओ ने बड़ा मैदान गेट पर रोकी राज्यसभा सांसद की गाड़ी
सपा राज्यसभा सांसद जावेद अली खां अपने प्रत्याशी के नामांकन के लिए गाड़ी से बड़ा मैदान बहजोई पहुंचे। गेट पर गाड़ी आने पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने आगे जाने से रोक दिया। कहा कि प्रत्याशी के साथ तीन गाड़ी ही मैदान के पार्किंग स्थल तक जा सकती है। सांसद ने नामांकन में साथ जाने की बात कही। इसके बाद वह कुछ दूर जाकर पेड़ के नीचे बैठ गए और प्रत्याशी का इंतजार करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed