फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal's daughter beats Korean wrestler in Russia, won bronze medal

Palak Malik: संभल की बेटी ने रूस में कोरिया की पहलवान को दी पटखनी, कांस्य पदक जीता

Sun, 07 Aug 2022 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 01:12 AM IST
सार

हजरतनगर गढ़ी निवासी चंद्रशेखर मलिक की बेटी पलक मलिक कुश्ती की खिलाड़ी हैं। वह पिछले दो साल से गांव कल्याणपुर निवासी कोच भोले सिंह के अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। जून माह में हरियाणा में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में पलक मलिक का रूस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कुराश-कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हो गया था।

विज्ञापन
Sambhal's daughter beats Korean wrestler in Russia, won bronze medal
कुश्ती

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कुराश-कुश्ती प्रतियोगिता में संभल की बेटी पलक मलिक ने कोरिया की पहलवान को पटखनी देकर कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में 22 देशों के पहलवानों ने भाग लिया था। कांस्य पदक जीतने की जानकारी परिजनों को मिली तो खुशी का माहौल बन गया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

विज्ञापन


हजरतनगर गढ़ी निवासी चंद्रशेखर मलिक की बेटी पलक मलिक कुश्ती की खिलाड़ी हैं। वह पिछले दो साल से गांव कल्याणपुर निवासी कोच भोले सिंह के अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। जून माह में हरियाणा में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में पलक मलिक का रूस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कुराश-कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हो गया था।
विज्ञापन


इसमें पलक मलिक ने 57 किलो भार वर्ग में प्रतियोगिता में भाग लिया था। वह एक अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट से रूस के लिए रवाना हुई थीं। पलक के भाई युवराज मलिक ने बताया कि बहन से फोन पर बात हुई है। उसने शनिवार की दोपहर में कोरिया की खिलाड़ी से मुकाबला किया। इसमें कांस्य पदक जीता है। युवराज ने बताया कि कश्मीर में 18 अगस्त से 22 के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में पलक भाग लेने जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed