Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: People of Muslim community themselves demolished the mosque, administration had issued notice

संभल: मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही ढहा दी मस्जिद, प्रशासन ने इसलिए जारी किया था नोटिस

Fri, 04 Jul 2025 04:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 04:11 PM IST
सार

ऐंचोड़ा कंबोह गांव में करीब 35 वर्ष पुरानी मस्जिद को मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन के निर्देश पर स्वयं ही गिरा दिया। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के तहत राजस्व विभाग की टीम ने मस्जिद की नाप कर इसे अवैध घोषित किया था। 

विज्ञापन
Sambhal: People of Muslim community themselves demolished the mosque, administration had issued notice
संभल में ध्वस्त की गई मस्जिद - फोटो : संवाद

विस्तार

सिंहपुरसानी के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में सैदनगली-मनोटा मार्ग किनारे श्री कल्कि धाम के नजदीक स्थित मस्जिद को बृहस्पतिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही ढहा दिया है। यह मस्जिद खलिहान की जमीन पर बनी थी। प्रशासन की ओर से इसको हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन


साथ ही धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। मस्जिद की देखभाल करने वाले नूर हसन ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मस्जिद की नापतौल की थी। टीम ने खलिहान की भूमि पर बताते हुए निर्माण को अवैध घोषित किया, फिर इसे हटाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज ने मस्जिद को हटाने का कार्य शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को क्रेन की मदद से मस्जिद की मीनार को हटा दिया है। बचे हुए निर्माण को जेसीबी की मदद से जल्द ही हटा दिया जाएगा। मालूम हो यह मस्जिद करीब 35 वर्ष पहले निर्माण की गई थी। इस गांव में दो मस्जिद हैं। एक मस्जिद 50 वर्ष से भी ज्यादा पुरानी बताई जाती है। जबकि यह गांव के बाहर करीब 35 वर्ष पहले निर्माण की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अवैध तरीके से बनी मस्जिद को हटाने के लिए समय दिया गया था। बृहस्पतिवार से मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद को ढहाना शुरू कर दिया है। अन्य जो अवैध निर्माण हैं तहसील क्षेत्र में उनको भी समय दिया गया है। -विकास चंद्र, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed